Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लाड़ली बहनों की मौज! CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान- अब हर महीने मिलेगी ज्यादा राशि और हाथ में होगा रोजगार; जानें पूरी योजना

19

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में निरंतर प्रदेश के विकास के लिये कार्य किया जा रहा है। मध्यप्रदेश, देश का पहला राज्य है, जहाँ विकास के 4 सूत्र गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी (जीवायएएन) के सशक्तिकरण के लिये मिशन मोड पर कार्य हो रहा है। प्रदेश सरकार नारी सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। आज लाड़ली बहनों के खाते में 1836 करोड़ की राशि अंतरित की गयी है। जनवरी 2026 तक बहनों के खातों में 50 हजार करोड़ की राशि ट्रांसफर की जा चुकी है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव माखन नगर (बाबई) में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत राशि वितरण के साथ विभिन्न विकास कार्यों के भूमि-पूजन और लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं में हितलाभ वितरण किये।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना से प्रदेश की 29 लाख पात्र हितग्राही बहनों को गैस सिलेंडर रीफिलिंग के लिए 90 करोड़ से अधिक अनुदान राशि ट्रांसफर की और सोहागपुर विधानसभा के लिए 206 करोड़ के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया। इसमें माखन नगर का नवनिर्मित सर्किट हाउस भी शामिल है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ख्यातनाम साहित्यकार पं. माखनलाल चतुर्वेदी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं मुख्य चौक पर लगे तिरंगे को फहराकर राष्ट्रगान की धुन के साथ सलामी दी। उन्होंने कहा कि पं. माखनलाल चतुर्वेदी की कविताओं में ऐसा ओज था कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी बाबई की धरती पर आकर उनकी जन्म-स्थली को नमन किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यक्रम स्थल पर लगी विभिन्न विभागों की विकास प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की एक करोड़ 25 लाख से अधिक बहनों के खातों में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की 32वीं किस्त का अंतरण किया गया है। उन्होंने कहा कि बहनों के हाथ में पैसे आते हैं, तो वह पूरे परिवार की चिंता करती हैं। स्वयं को सबसे पीछे रखती है और परिवार के लिए अपना जीवन लगा देती हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार धीरे-धीरे लाड़ली बहना योजना की राशि बढ़ाती जा रही है। रोजगारपरक उद्योग में काम करने पर बहनों को 5 हजार रुपए देने में भी सरकार मदद करेगी। बहनों को संपत्ति की रजिस्ट्री में 2 प्रतिशत अतिरिक्त छूट दी जा रही है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नर्मदापुरम का मलबरी रेशम प्रसिद्ध है। यहां धागा निर्माण में उद्योग शुरू कर 50 दीदियां लखपति बनी हैं। राज्य सरकार ने वर्ष 2026 को ‘किसान कल्याण वर्ष’ घोषित किया है। इस वर्ष कृषि को रोजगार और उद्योग से जोड़ा जाएगा। बहनों को प्रशिक्षण देकर स्व-सहायता समूह से जोड़ेंगे। किसानों को गेहूं, धान और दालों का उचित मूल्य दिलवाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि बाबई-मोहासा औद्योगिक क्षेत्र की 1000 एकड़ भूमि का आवंटन किया जा चुका है। उद्योगों के लिए अब 400 एकड़ भूमि आवंटन पर काम हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति दे रही है। हम सभी वर्ष @2047 तक भारत को विकसित बनाते दुनिया का नंबर वन देश बनाएंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इंदौर में दूषित जल के कारण हुई घटना के बाद हमारी सरकार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की महत्वपूर्ण घोषणाएं

42 हजार हैक्टेयर की बागरा-साखा होज सिंचाई परियोजना प्रारंभ होगी।

122 करोड़ की लागत से तवा नदी पर नया पुल बनेगा। इससे बाबई-सोहागपुर सीधे इटारसी से जुड़ेगा।

नर्मदापुरम से बाबई, सोहागपुर, पिपरिया और बनखेड़ी तक सड़क को 4 लेन किया जाएगा।

माखन नगर में महाविद्यालय के लिए अतिरिक्त कक्षों का निर्माण होगा।

सोहागपुर में एसडीएम भवन और माखन नगर में नया तहसील भवन बनेगा।

माखन नगर को मिलेगी नई फायर ब्रिगेड।

माखन नगर के लिए 154 एकड़ भूमि पर 5 हजार से अधिक क्षमता की विशाल गौशाला बनेगी।

माखन नगर में खेल स्टेडियम और सोहागपुर में नया महाविद्यालय बनेगा।

मुख्यमंत्री का रोड-शो में नागरिकों ने किया अभिनंदन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने माखन नगर में रोड-शो किया। नगर के मुख्य मार्गों पर खुले वाहन में सवार होकर मुख्यमंत्री ने नागरिकों का अभिवादन किया। रोड-शो के मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का नागरिकों ने पुष्प-वर्षा कर स्वागत किया।

क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने कहा कि मु्ख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया है। आज सोहागपुर विधानसभा में 206 करोड़ से अधिक लागत के 35 विकास कार्यों का लोकार्पण और 58 कार्यों का भूमि-पूजन हुआ है। नर्मदापुरम में 11 करोड़ रुपये की लागत से तहसील कार्यालय, माखन नगर में विश्राम गृह, ग्रामीण सड़क और सिवनी मालवा में अस्पताल के भवनों का लोकार्पण हुआ है।

नर्मदापुरम में नया पॉलिटेक्निक कॉलेज बनेगा।

विधायक विजय पाल सिंह ने कहा कि मु्ख्यमंत्री डॉ. यादव ने बाबई-मोहासा को 200 एकड़ से अधिक भूमि पर बन रहे नए औद्योगिक क्षेत्र की सौगात दी है। किसानों को सोलर पंप की सौगात मिल रही है। सोहागपुर वासियों को हर प्रकार से विकास परियोजनाओं का लाभ मिल रहा है। सेमरी को गोकुल ग्राम बनाए जाने की सौगात मिली है। लाड़ली बहना सम्मेलन में अनेक जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।
लाड़ली बहना राखी दुबे ने कहा कि मैं मुख्यमंत्री का हृदय से धन्यवाद करती हूँ। लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हम महिलाओं को 1500 रुपये की सहायता राशि मिल रही है। इस राशि से हम अपनी दैनिक आवश्यकताओं की उपयोगी सामग्री खरीद पा रहे हैं, जिससे हमारा जीवन आसान हुआ है।

लाड़ली बहना सुमन यादव ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लाड़ली बहनों को दी जा रही आर्थिक सहायता से हम बहनें आर्थिक रूप से सबल हुई हैं। घर के छोटे-मोटे काम योजना से मिली राशि से पूरे कर लेते हैं। मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद करती हूँ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का माखन नागर में स्वागत है। लाड़ली बहना योजना की हितग्राही हेमलता सिरके ने कहा कि मैं लाड़ली बहना योजना की हितग्राही हूँ और मुझे इसके अंतर्गत 1500 रूपए की राशि प्राप्त होती है। इससे मैंने सिलाई मशीन खरीदी है जिसके कारण में अपने बच्चों का अच्छे से ख़याल रख पाती हूँ ।

लाड़ली बहना हेमलता ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत हमें प्रतिमाह जो राशि प्राप्त होती है, उससे मैंने सिलाई मशीन ली है, ब्यूटी पार्लर का कार्य कर रही हूँ और अपने बच्चों की फीस भी भर पा रही हूँ। इस सहायता से मैं अपने परिवार का सम्मानपूर्वक जीवन यापन कर रही हूँ। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से धन्यवाद करती हूँ।

लाड़ली बहना तारा मेहरा ने कहा कि मुझे लाड़ली बहना योजना अंतर्गत 1500 रूपए की राशि प्राप्त होती है। इससे मेरे परिवार को सहायता प्राप्त होती है। समय समय पर राशि प्राप्त हो पाने के कारण में सिलाई का कार्य भी करती हूँ। इस योजना के लिए मैं मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करती हूँ।

लाड़ली बहना योजना की हितग्राही माखननगर की संगीता जाट ने कहा कि मुझे लाड़ली बहना की किस्त से लाभ प्राप्त हुआ है और मेरी आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। इसके लिए मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.