Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

भोपाल में कोरोना संक्रमित मिली युवती, नए वैरिएंट से निपटने के लिए एम्स ने की समीक्षा

24

भोपाल। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। देश में कोरोना का नया वैरियंट स्ट्रेन जेएन.1 मिलने के बाद सतर्कता बढ़ा दी है। एम्स भोपाल में इन बढ़ते हुए मामलों के मद्देनज़र एम्स के कार्यपालक निदेशक प्रोफेसर डा अजय सिंह के निर्देशन में किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई।

जीवन रक्षक दवाओं , पीपीई किट, मास्क, वेंटीलेटर, मेडिकल गैस एवं अस्पताल में बिस्तरों की उपलब्धता का भी मूल्यांकन किया गया। प्रोफेसर डा अजय सिंह ने कहा कि हम किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। किसी को भी घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।

सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखा गया है जिससे कोरोना को रोकने, निगरानी, जांच एवं समुचित इलाज में कोई कमी न हो।

भोपाल में एक संक्रमित

मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित दोबारा मिलना शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को भोपाल में भी एक संक्रमित मिली है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग में उठापटक तेज हो गई है।

इससे प्रदेश में एक्टिव केस बढ़कर तीन हो गए हैं। इनमें दो केस इंदौर, एक जबलपुर और एक भोपाल में है। भोपाल में संक्रमित मिले युवती को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

सीएमएचओ डा. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि युवक अभी दूसरे शहर से से भोपाल आई थी। जिसकी जांच के बाद वो कोरोना पाजिटिव मिली है। युवती की देखरेख के लिए डाक्टरों की टीम लगाई गई है। जो टेलीमेडिसीन के माध्यम से युवती को मानिटर करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.