Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

नगर निगम की तरह कलेक्ट्रेट गेट के सामने ही अतिक्रमण

45

जबलपुर। नगर निगम की अनदेखी के चलते शहर इन दिनों अतिक्रमण की चपेट में हैं। नगर निगम की नाक की नीचे जूते-चप्पल वालों ने कब्जा जमा लिया है वहीं अब कलेक्टर कार्यालय सामने गेट नंबर दो के सामने और अगल-बगल के फुटपाथों पर जूते-चप्पल विक्रेता सहित अन्य फुटकर विक्रेताओं ने अस्थाई अतिक्रमण कर लिया है। जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ रही है। हालांकि शहर में तेजी से बढ़ रहे अतिक्रमणों की महापौर ने सुध लेते हुए निगमायुक्त को पत्र लिखकर यातायात में बाधक अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया है।

अभियान चलाकर चौतरफा अवैध अतिक्रमण हटाए जाएं

महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने सहायक अतिक्रमण अधिकारी सागर बोरकर को समक्ष में बुलाकर हिदायत देते हुए ये निर्देश भी किए हैं कि शुक्रवार से पूरे शहर में अभियान चलाकर चौतरफा अवैध अतिक्रमण हटाए जाएं। शहर के सभी लेफ्ट टर्न को भी अतिक्रमण मुक्त कर यातायात को सुगम बनाया जाए। यदि इस जनहित के कार्यो में कोई लापरवाही बरती गई तो अब सीधे सहायक अतिक्रमण अधिकारी एवं सभी दल प्रभारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बाजार क्षेत्र पर भी फोकस

महापौर द्वारा निगमायुक्त स्वप्निल वानखडे को प्रेषित पत्र में आग्रह करते हुए कहा है कि निगम सीमा अंतरगत मुख्य चौराहों, मार्गो एवं मुख्य बाजार सुपर मार्केट से गंजीपुरा, लॉर्डगंज, बड़ा फुहारा, कमानिया एवं छोटे फुहारे तक अस्थाई रूप से स्थापित दुकानों के शेड, ठेले एवं टपरों से यातायात व्यवस्था खराब हो रही है इसलिए इन सभी व्यस्तम क्षेत्रों में नियमित रूप से अतिक्रमण दस्ता लगाकर अस्थाई ठेले, टपरे, शेड आदि हटवाने की कार्रवाई कराई जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.