Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘साहब आधी रात दरवाजा तोड़कर मेरी भैंस चुरा ले गए चोर…’ शिकायत के बाद पुलिस खंगाल रही CCTV

30

उत्तर प्रदेश के इटावा में अज्ञात पशु चोर गैंग एक घर का दरवाजा तोड़कर लाखों रुपए के मूल्य की दो दुधारू भैंस चोरी करके ले गया. चोरी की पूरी वारदात पास के पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. इस मामले में पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनको पकड़ लिया जाएगा.

उत्तर प्रदेश के इटावा से भैंस चोरी होने का मामला सामने आया है. इटावा शहर के सबसे पौष इलाके के थाना फ्रेंड्स कॉलोनी क्षेत्र में मंगलवार देर रात करीब पौने 12 बजे दो भैंस चोरी हो गई. अज्ञात पशु चोर गैंग ने एक घर का दरवाजा तोड़ा. फिर डेरी संचालक के यहां बंधी कई भैंसों में से लाखों रुपए के मूल्य की दो दुधारू भैंस चोरी करके ले गए.

घर के दरवाजे की टूटने की आवाज से डेरी संचालक उठा तो, लेकिन वो जब तक कुछ समझ पाता तब तक चोर भैंसोंवाहन में लादकर फरार हो गए. चोरी की पूरी वारदात पास के पार्क में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसमें चोरों का गैंग साफ-साफ भैंसों को वाहन में लादता देखा जा सकता है. पीड़ित नीरज उर्फ नीरेश ने घटना की सूचना पुलिस को दी.

पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार

उन्होंने पुलिस को बताया कि रात में करीब दर्जन भर अज्ञात चोरों ने उनके घर का दरवाजा तोड़ा और फिर भैंसों को खोलकर वाहन में लाद ले गए. उन्होंने बताया कि जब तक चोरों को पकड़ने की कोशिश की तब तक वह लोग फरार हो गए. वो डेरी का संचालन करते हैं और उसी से अपनी गुजर बसर करते हैं. उन्होंने पुलिस को सीसीटीवी वीडियो और प्रर्थना पत्र देकर भैंस ढूंढने की गुहार लगाई है.

पुलिस बोली- आरोपियों को जल्द पकडे़ेंगे

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लियाा है और मामले की जांच भी शुरू कर दी है.पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनको पकड़ लिया जाएगा. फिर उन पर कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि इस इलाके में पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे क्षेत्रीय लोगों में भय और रोष का माहौल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.