Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव...

जरूरी खबरः अब पासपोर्ट की तर्ज पर सत्यापन के बाद ही बनवा सकेंगे आधार कार्ड

24

लखनऊ: अब राज्य सरकार की अनुमति के बाद ही वयस्क लोगों के आधार कार्ड बनाए जा सकेंगे। यानि 18 साल से अधिक आयु के निवासियों का आधार अब बगैर चुनिंदा सरकारी अधिकारी के सत्यापन के नहीं बन सकेगा।

जानिए किन जगहों पर बनेंगे आधार कार्ड
इसके लिए जिला स्तर पर एडीएम और सब-डिवीजन स्तर पर एसडीएम को नोडल बनाया गया है। नई व्यवस्था के अनुसार आधार बनवाने के लिए अब पासपोर्ट की तर्ज पर सत्यापन प्रक्रिया से गुजरना होगा। दरअसल, सरकार की इसके पीछे सोच है कि देश-प्रदेश में लगभग सभी के आधार बन चुके हैं। ऐसे में अब नए बनवाने वाले लोग कौन हैं? किस बैकग्राऊंड के हैं? इसके लिए आधार नामांकन की सुविधा कुछ चुने हुए आधार केंद्रों पर ही उपलब्ध होगी। जिसमें मुख्य रूप से प्रत्येक जिले का मुख्य डाक घर, उप डाकघर और प्राधिकरण द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र शामिल हैं जिनकी संख्या 1136 है।

पुराने आधार धारकों को नहीं होगी समस्या
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण क्षेत्रीय कार्यालय के उप महानिदेशक प्रशांत कुमार सिंह ने स्पष्ट किया कि जिनके आधार पहले से बने हैं वे सुधार अथवा अपडेट आसानी से करवा सकते हैं उन्हें इस नई व्यवस्था से नहीं गुजरना पड़ेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.