Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री व प्रदेश अध्यक्ष का एकजुटता पर जोर

23

भोपाल । लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले भाजपा अपने संकल्पों को पूरा करने को प्राथमिकता देगी। नवनिर्वाचित विधायकों से कहा गया है कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन जैसे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करें। लोकसभा चुनाव से पहले जनता के बीच बेहतर प्रदर्शन कर पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने में जी जान से जुट जाएं।

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भागीदारी की तैयारियों पर भी चर्चा

बुधवार देर शाम भाजपा प्रदेश कार्यालय में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने विधायक दल की बैठक ली। बैठक में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भागीदारी की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राणप्रतिष्ठा का विश्वव्यापी समारोह होना है, इसमें देशभर से लोग जुटेंगे, मध्य प्रदेश से अधिक से अधिक लोगों को अयोध्या में लाने ले जाने की बेहतर व्यवस्था हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में एकजुटता से शामिल हों

मुख्यमंत्री डा. यादव ने कहा कि प्रदेश में विकसित भारत संकल्प यात्रा शुरू हो गई है। यात्रा में विधायक भी अपने-अपने क्षेत्र में एकजुटता के साथ शामिल हों। विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम मिले हैं, अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटना है। इस चुनाव में हारना-जीतना तो हो गया है, लेकिन अब सकारात्मक सोच के साथ काम करें। विकसित भारत संकल्प यात्रा में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें और राज्य एवं केंद्र सरकार की योजनाओं से वंचितों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। हितानंद ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा विधानसभा क्षेत्र में विधिवत होनी चाहिए। नेता मौजूद रहते हैं तब तक अधिकारी भी सक्रिय रहते हैं, नहीं तो वे भी रुचि नहीं लेते हैं। ऐसे में यह सुनिश्चित करें कि यात्रा विधिवत संपन्न हो।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.