Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ayodhya Crime News: चढ़ावा चोरी कांड में एसआईटी की बड़ी कार्रवाई, सभी 8 आरोपियों के खिलाफ अदालत में ... Legal Action on Youtuber: निशु आजाद और संजय आजाद के खिलाफ FIR की मांग, पटियाला हाउस कोर्ट ने पुलिस क... Haryana Crime News: पुलिस जांच से असंतुष्ट मृतका के पिता पहुंचे अदालत, स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने... Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल...

तमिलनाडु से सबरीमाला जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन हुआ दुर्घटना का शिकार, 26 श्रद्धालु थे सवार

69

तमिलनाडु से सबरीमाला जा रहे तीर्थयात्रियों का एक वाहन बृहस्पतिवार तड़के केरल के इडुक्की जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में कम से कम आठ श्रद्धालु घायल हो गए हैं, जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि तमिलनाडु के श्रद्धालु पड़ोसी पथनमथिट्टा जिले में स्थित भगवान अयप्पा मंदिर में पूजा करने के लिए जा रहे थे। दुर्घटना कुमिली के पास शंकरगिरी में हुई और घटना के समय वाहन में 26 तीर्थयात्री सवार थे। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि वे ‘गूगल मैप’ की मदद से यात्रा कर रहे थे और संभवत: घने कोहरे के कारण यह दुर्घटना हुई।

उन्होंने बताया, ‘‘जब वाहन एक घुमावदार मोड़ पर मुड़ रहा था तब चालक ने अचानक उस पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन बगल के चाय बागान में पलट गया।” उन्होंने बताया कि कम से कम आठ श्रद्धालुओं को चोटें आईं और उनमें से एक की हालत गंभीर है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.