Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लंदन के मैडम तुसाद म्‍यूजियम में लगा रणवीर सिंह का वैक्स स्टैचू

65

लंदन: अभिनेता रणवीर सिंह ने सोमवार को लंदन और सिंगापुर के मैडम तुसाद संग्रहालय में अपने मोम के पुतलों का अनावरण किया। इसके साथ ही रणवीर सिंह सबसे हालिया भारतीय शख्सियत बन गए हैं, जिनका मोम का पुतला मैडम तुसाद संग्रहालय में लगाया गया है।

  रणवीर सिंह का मोम का पुतला लगाने को लेकर मूल रूप से 2019 में घोषणा की गई थी, जब अभिनेता को अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी (आईफा) पुरस्कार समारोह में ‘मैडम तुसाद ऑफ द फ्यूचर अवार्ड’ मिला था।

 रणवीरसिंह की मां अंजू भवनानी यहां प्रतिष्ठित संग्रहालय में पुतलों के अनावरण के अवसर पर उनके साथ थीं। रणवीर सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘मेरे लिए यह बेहद अविश्वसनीय क्षण है कि मैं अपनी मां के साथ लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में अपने खुद के मोम के पुतलों का अनावरण कर रहा हूं। मुझे याद है कि मैं बचपन में इस करामाती जगह के बारे में आश्चर्य से पढ़ा करता था।”

मैडम तुसाद की लंदन शाखा में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय बच्चन और प्रियंका चोपड़ा जोनास जैसे भारतीय सितारों की मोम की मूर्तियां भी हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.