Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

जेपी नड्डा से मुलाकात से पहले शिवराज सिंह का बड़ा बयान, मामा-भाई के रिश्ते का किया जिक्र

68

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। विधानसभा में विधायक पद की शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने लोकसभा चुनाव में 29 सीटें जीतने का दावा किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज विधानसभा में बड़ा सुखद वातावरण रहा। यह पीढ़ी परिवर्तन का दौर है। पीढ़ी परिवर्तन है और मोहन यादव मुख्यमंत्री हैं, उमंग सिंगार नेता प्रतिपक्ष हैं। इसे सकारात्मक रूप से लेना चाहिए।

मध्य प्रदेश में अपनी अगली भूमिका पर उन्होंने कहा कि मैं पहले की तरह सक्रियता से काम करूंगा और पार्टी जो भी काम देगी उसे निभाऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा एक मिशन है और यह पार्टी तय करती है कि आप कहां काम करोगे। उन्होंने कहा, “विधानसभा मेरे लिए मंदिर है। लोकसभा की सभी 29 सीटें जीतने का लक्ष्य है। मामा-भाई का रिश्ता प्रेम का है।” उन्होंने कहा कि मैंने 17 साल से ज्यादा प्रदेश की सेवा की है , लेकिन स्वाभाविक रूप से एक राज्य के नागरिक के नाते की है। मोहन यादव और ज्यादा बेहतर विकास के आयाम स्थापित करें।

दिल्ली में नड्डा से करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद शिवराज सिंह चौहान पहली बार बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। दिल्ली में शाम 7 बजे शिवराज सिंह चौहान और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बीच बैठक होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.