Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के देवास में थाना प्रभारी की ट्रक से कुचलकर हत्या, आरोपी कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल पार... राजस्थान के पाली में भीषण अग्निकांड, पटाखों की चिंगारी से लगी आग में महिला पार्षद और उनके पति की जिं... मध्य प्रदेश के कटनी में भीषण अग्निकांड, दीपावली की रात क्रॉकरी दुकान में लगी आग— दो माह के मासूम समे... राजस्थान के जालोर में दर्दनाक सड़क हादसा, दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं— बाइक को बोलेरो ने मारी ... कन्नौज में दीपावली की शाम सनसनीखेज वारदात, बीजेपी विधायिका के भतीजे और अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या इंटरनेट से जुड़ी आधुनिक कारों पर मंडराता है हैकिंग का खतरा, जानिए किस तरह से लगाई जाती है सेंध एनवीडिया (Nvidia) के सीईओ जेन्सेन हुआंग के चीनी जासूस महिला से कथित संबंधों पर गरमाई राजनीति, अमेरिक... दिवाली के बाद पूजा की चौकी कब और कैसे हटाएं? जानिए लक्ष्मी पूजन की सामग्री का क्या करें महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल, शरद पवार से मिले पार्थ पवार— NCP के विलय की चर्चा पर पार्टी ने दी सफ... दिवाली के बाद जहां दिल्ली में हवा हुई जहरीली, वहीं देश के इन शहरों में AQI सिर्फ 19— जानिए कहां की ह...

भाजपा सरकार में दुष्कर्म के अपराधियों को महिमा मंडित किया जा रहा: अजय राय

58

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक को दुष्कर्म मामले में सजा सुनाए जाने को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार में दुष्कर्म के अपराधियों को महिमा मंडित किया जा रहा है। कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ रविवार रात यहां महादेवा मेला के समापन समारोह में पहुंचे कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष राय ने लोधेश्वर महादेव जी का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की और संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार में दुष्कर्म के अपराधियों को महिमा मंडित किया जा रहा है।

राय ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि सोनभद्र के दुद्धी से भाजपा विधायक जिन पर पहले से दुष्कर्म और यौन अपराधों से बच्चों को संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मुकदमा चल रहा था, भाजपा ने टिकट देकर उनको विधायक बनाया। यह भाजपा की महिलाओं के प्रति सोच को दर्शाता है। जबकि पीड़ित को न्यायालय से न्याय मिला। सोनभद्र की एक एमपी-एमएलए अदालत ने शुक्रवार को दुद्धी विधानसभा क्षेत्र (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीट) से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड को एक नाबालिग लड़की से 9 साल पहले दुष्कर्म करने के मामले में 25 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई और 10 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया जो पीड़िता के पुनर्वास के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

राय ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में महंगाई चरम पर है। माताओं बहनों के साथ अन्याय हो रहा और उन्हें न्याय नहीं मिल पा रहा है। तीर्थस्थलों की प्राचीनता से खिलवाड़ हो रहा है और वहां शॉपिंग मॉल बनाए जा रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि हम माथे पर चंदन लगाकर मिटाने के बाद राजनीति करने वालों में से नहीं हैं। एक सवाल के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अखिलेश यादव से उनकी कोई तलखी नहीं है और रही लोकसभा चुनाव साथ लड़ने की बात तो यह पार्टी हाईकमान तय करेगा। उन्‍होंने कहा कि लोकसभा का चुनाव पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी, कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ मेहनत करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.