Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...

कांकेर में नक्सल मोर्चे पर मिली बड़ी कामयाबी, विकास कार्यों को मिली गति

38

कांकेर: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में साल 2024 की तरह ही साल 2025 में भी पुलिस को कामयाबी मिली. वहीं विकास कार्यों में भी पुलिस ने अपनी सहभागिता निभाई.

विकास कार्य को मिली गति

साल 2025 में नक्सल प्रभावित अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्र में 83.01 किलोमीटर सड़क बनी. वहीं 4 पुल भी बनाए गए, जिससे ग्रामीणों को आवाजाही में सुविधा मिल रही है.

नक्सल उन्मूलन अभियान में सफलता

साल 2025 में कांकेर जिले में नक्सल विरोधी अभियानों में अहम कामयाबी मिली है. कांकेर एसपी निखिल राखेचा ने साल 2025 में नक्सल मामलों में मिली सफलता के आंकड़े जारी किए.

⦁ पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 10 नक्सली कैडर मारे गए.

⦁ 31 नक्सल कैडर गिरफ्तार किए गए.

⦁ 51 नक्सलियों ने कांकेर पुलिस के सामने सरेंडर किया.

⦁ 48 हथियार बरामद किए गए.

⦁ 10 बम भी बरामद किया गया.

⦁ साल 2025 में 9 पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुए.

साल 2024 का दबाव, 2025 में नक्सल एरिया कमेटी ही समाप्त

कांकेर जिले में साल 2024 में हुई मुठभेड़ में 29 नक्सली मारे गए थे, उसके बाद से कांकेर जिले में नक्सलियों में अफरातफरी मच गई थी और जान बचाने के लिए सही ठिकाना खोजने लगे थे. 2024 साल का दबाव 2025 में काम आया और उसका प्रभाव यह रहा कि रावघाट एरिया कमेटी, केके सब डिवीजन अंतर्गत कुएमारी और किसकोड़ो एरिया कमेटी ही समाप्त हो गई.

⦁ मिलिट्री कपंनी नम्बर 05, परतापुर एरिया कमेटी, रावघाट एरिया कमेटी, केके (केशकाल) डिवीजन अंतर्गत किसकोड़ो/कुऐमारी एरिया कमेटी के हार्डकोर ईनामी सहित कुल 51 माओवादी सरेंडर कर मुख्यधारा में लौटे.

⦁ नक्सल प्रभावित दल्लीराजहरा-रावघाट रेलवे लाइन परियोजना के तहत ताड़ोकी से रायपुर तक रेल परिचालन शुरू किया गया. रावघाट से ताड़ोकी के बीच रेलवे लाइन निर्माण कार्य अंतिम चरण में है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.