Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

कांग्रेस ने आम जनता से चंदा एकत्र करने के लिए शुरू किया ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान

50

नई दिल्ली : कांग्रेस ने आगामी लोकसभा चुनाव से कुछ महीने पहले आम जनता से चंदा एकत्र करने के लिए सोमवार को ‘डोनेट फॉर देश’ नाम से अभियान शुरू किया। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यहां एक कार्यक्रम में इस अभियान की शुरुआत की। उन्होंने खुद 1.38 लाख रुपये का अंशदान दिया। कांग्रेस, वेबसाइट और एक ऐप के माध्यम से यह अभियान चला रही है। खरगे ने कहा कि ‘डोनेट फॉर देश’ अभियान के माध्यम से कांग्रेस आम जनता से मदद लेकर देश को आगे ले जाने के लिए काम करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘आज खुशी दिन का दिन है कि हमारे नेताओं ने मिलकर एक ऐप तैयार किया है । कांग्रेस को हमेशा ही आम जनता की मदद मिलती रही है। महात्मा गांधी ने भी देशवासियों की मदद लेकर देश को आजादी दिलाई थी…यह अभियान पूरे देश में एक मुहिम बन रहा है, जिसमें लोग आगे आकर देश के लिए डोनेट कर रहे हैं।” खरगे ने कहा, ‘‘अगर सिर्फ अमीरों पर भरोसा करके काम करते जाएंगे तो आगे आपको उनके कार्यक्रम और नीतियों को मानना पड़ता है।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की इकलौती पार्टी है जो गरीबों के साथ है। बाद में उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘अभियान, हाशिए पर रहने वाले समुदायों के अधिकारों को बनाए रखने, असमानताओं को पाटने और गिने-चुने पूंजीवादी लोगों का पक्ष लेने वाली, तानाशाही सरकार के ख़िलाफ़ एक मजबूत विपक्ष बनने की प्रतिबद्धता है।”

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी 28 दिसंबर को अपने 138वें स्थापना दिवस से पहले इस अभियान के माध्यम से लोगों से 138 रुपये, 1,380 रुपये, 13,800 रुपये या फिर इससे 10 गुना राशि चंदे के रूप में देने की अपील कर रही है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गत शनिवार को संवाददाताओं से कहा था, ‘‘यह अभियान मुख्य रूप से पार्टी के स्थापना दिवस 28 दिसंबर तक ऑनलाइन रहेगा, जिसके बाद हम जमीनी अभियान शुरू करेंगे। इसके तहत पार्टी से जुड़े स्वयंसेवी घर-घर जायेंगे और प्रत्येक बूथ में कम से कम 10 घरों को लक्षित करके हर घर से कम से कम 138 रुपये का अंशदान सुनिश्चित करेंगे।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.