Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

शनि के प्रकोप से बचाएंगी से 5 चीजें, दूर होगा कष्ट

40

इंदौर।  शनि देव कर्मों के हिसाब से मनुष्य को उसका फल देते हैं। मान्यता है कि एक बार शनि की टेढ़ी नजर किसी व्यक्ति पर पड़ गई तो उसका जीवन का सर्वनाश हो जाता है। हालांकि एक बार न्याय देव प्रसन्न हो गए तो इंसान का जीवन खुशहाल हो जाता है। आज हम आपको 5 ऐसी चमत्कारी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। जिनके प्रयोग से आप शनैश्चर को खुश कर सकते हैं।

पीपल का वृक्ष

पीपल के वृक्ष को शनि का प्रतीक माना गया है। अगर संतान होने में बाधा आ रही है तो पीपल का पौधा लगाना चाहिए। हर शनिवार को पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 21 बार परिक्रमा करें।

घोड़े की नाल

घोड़े की नाल सरसों के तेल से धो लें। शनिवार की शाम को घर के मेन गेट पर लगा दें। ऐसा करने से घर के लोगों पर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। परिवार में क्लेश नहीं होगा। हालांकि ध्यान रखखें कि नाल वहीं लगाएं जो घोड़े के पैर में पहले लग चुकी हो। खरीदी हुई नाला का प्रभाव नहीं होगा।

काला तिल

यदि शनि देव आर्थिक परेशानी दे रहे हैं और जीवन में धन का अभाव हो रहा है। ऐसे में काले तिल का इस्तेमाल करें। शनिवार को काला तिल किसी जरूरमंद को दान करें। कम से कम सात शनिवार तक दान करें।

सरसों का तेल

अगर जीवन में लगातार हर कार्यों में असफलता हाथ लग रही है तो सरसों के तेल का प्रयोग करें। शनिवार को लोहे के बर्तन में सरसों का तेल लें। उसमें एक रुपए का सिक्का डालें। तेल में अपना चेहरा देखकर शनि देव को चढ़ा दें। या पीपल के पेड़ के नीचे रखें।

लोहे का छल्ला

शनि की पीड़ा समाप्त करने के लिए लोहे का छल्ला धारण करें। अगर छल्ला घोड़े की नाल या नाव की कील से बना हो तो अत्यधिक लाभकारी होते है। शनिवार को सरसों के तेल में छल्ला रख दें। फिर पानी से धोकर दाहिने हाथ की मध्यमा अंगुली में पहन लें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.