Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार से लेकर पंजाब-हरियाणा तक बारिश और आंधी की चेतावनी, जानें अपने राज्य... चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी...

नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म करने वालों को सश्रम कारावास, अर्थदंड भी लगाया

35

झाबुआ। नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने को दोषियों को अलग-अलग धाराओं में दंडित कर अर्थदंड भी लगाया गया है। एडीपीओ एवं जिला मीडिया प्रभारी सूरज वैरागी ने बताया कि 20 अक्टूबर 2018 को पीड़िता के स्वजन ने झाबुआ थाने पर अपहरण और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।

रिपोर्ट में बताया गया था कि 18 अक्टूबर 2018 को फरियादी की लड़की (पीड़िता) सुबह करीब नौ बजे घर से कापी-किताब लेने जाने का बोलकर निकली थी, किंतु वापस नहीं लौटी। इस पर उसने झाबुआ थाना पर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस को सूचना मिली कि पीड़‍िता हरियाणा में है। इस पर पीड़िता को सन्नी पुत्र सुरजीत वाल्मीकि निवासी ग्राम शिवाहा, जिला जिन्द, हरियाणा के कब्जे से छुड़ाया गया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि रिश्तेदार आकाश मुझे बहन रानू से मिलवाने का बोलकर हरियाणा ले गया था। वहां आकाश द्वारा सन्नी नाम के लड़के से जबरदस्ती शादी करवा दी और सन्नी द्वारा लगातार दुष्कर्म किया गया।

न्यायाधीश राजेन्द्र शर्मा द्वारा शुक्रवार को सन्नी पुत्र सुरजीत वाल्मीकि निवासी जिन्द हरियाणा, जींद सदर हरियाणा को 10 वर्ष का सश्रम कारावास एवं 10 हजार रुपए के अर्थदंड एवं आकाश पुत्र सुरजीत वाल्मीकि निवासी जुलाना जींद, हरियाणा को सात वर्ष का सश्रम कारावास एवं पांच हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किए गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.