Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

उत्तर भारत से आने वाली हवाओं ने बढ़ाई ठंडक छाएंगे बादल, बारिश के आसार नहीं

67

भोपाल। प्रदेश में अभी कोई मजबूत मौसम प्रणाली नहीं है। उत्तर भारत से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अब रात के साथ ही दिन में भी तापमान में कमी आने से सर्दी का तीखापन महसूस हो रहा है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, फिलहाल अगले तीन-चार दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। हालांकि, शनिवार के बाद मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है। शाम को बादल छा सकते हैं, लेकिन वर्षा के आसार नहीं हैं। मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि आने वाले कुछ दिन तक दिन का तापमान बढ़ेगा और रात के तापमान में गिरावट आएगी।

20 के बाद पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी प्रदेश का वातावरण ऐसे ही शुष्क बना रहेगा। तापमान के गिरने से ठंड बढ़ेगी और मध्यम से घना कोहरा छाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20 से 31 दिसंबर तक प्रदेश में तेज ठंड पड़ने के आसार हैं। इस दौरान उत्तर भारत की तरफ से आ रही हवा की रफ्तार आठ से 10 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़कर 10-15 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

इन जिलों में छाएगा कोहरा-धुंध

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि प्रदेश में अगले 24 घंटों में ग्वालियर-चंबल, भोपाल और सागर संभाग के जिलों में रात के पारे में गिरावट आएगी। वहीं ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कई जगहों पर मध्यम से घना कोहरा छा सकता है। भोपाल के आसपास धुंध छाने के भी आसार हैं।

आने वाले दिनों में दिन के तापमान पर बड़ा असर पड़ेगा और साल के अंत तक प्रदेश में ठिठुरन वाली ठंड पड़ने की आशंका है। रात के तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक की गिरावट आ सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.