Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

अब वाहनों पर 15 जनवरी तक लगवा सकेंगे हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट

40

इंदौर। 1 अप्रैल 2019 से पहले रजिस्टर्ड वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्टेशन नंबर प्लेट (एचएसआरपी) लगाने की अंतिम तारीख को परिवहन विभाग ने एक माह के लिए बढ़ा दिया है। अब वाहन स्वामी 15 जनवरी तक नंबर प्लेट लगवा सकेंगे। इसके बाद परिवहन विभाग द्वारा वाहनों पर एचएसआरपी नंबर प्लेट नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी।

प्रदेश में पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट लगाने की जिम्मेदारी वाहन डीलरों को दी गई है। परिवहन विभाग ने 15 दिसंबर तक एचएसआरसी लगाना अनिवार्य किया गया था, लेकिन प्लेट लगाने में एक सप्ताह का समय लग रहा था। ऐसे में वाहन डीलरों ने समय बढ़ाने की मांग की थी। उनकी मांग को मानते हुए परिवहन आयुक्त ने नंबर प्लेट लगाने की समय सीमा को जनवरी तक बढ़ा दिया। इसके बाद वाहनों में एचएसआरपी लगी नहीं होने पर कार्रवाई की जाएगी। आरटीओ प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि नंबर प्लेट लगाने की समय सीमा बढ़ाई गई है। वाहन स्वामी अपने डीलर के यहां निर्धारित शुल्क चुका कर नंबर प्लेट लगवा सकेंगे।

40 हजार प्रकरण लंबित

सोसायटी आफ इंडियन आटो मोबाइल मैन्युफैक्चरर्स द्वारा एचएसआरपी लगाने के लिए अधिकृत डीलर के माध्यम से आनलाइन बुकिंग की समीक्षा की गई थी। इसमें पाया गया कि एचएसआरपी की बुकिंग के बाद नंबर प्लेट बनने और लगाने में एक सप्ताह का समय लग रहा है। इस कारण से 40 हजार के करीब प्रकरण लंबित है।

दोपहिया और चार पहिया में अनिवार्य

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट दोपहिया और चार पहिया सभी में लगाई जाना है। वाहन स्वामी वाहन पोर्टल पर नंबर प्लेट के लिए आनलाइन आवेदन भी कर सकेंगे। इसके लिए सिटीजन सर्विस पर लिंक कर आनलाइन एचएसआरपी आर्डर की जा सकेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.