Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता

इंदौर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 7 बिल्डिंग के बेसमेंट किए सील

24

इंदौर : इंदौर में जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने आज फिर से बड़ी कार्रवाई करते हुए 7 बिल्डिंग के बेसमेंट को सील करने की कार्रवाई की है। टीम ने सारी कार्रवाई गीता भवन इलाकों पर मौजूद बिल्डिंगों पर की है। इन सभी बिल्डिंग के बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के लिए ना होकर इसका व्यवसायिक इस्तेमाल किया जा रहा था।

कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश के बाद अलसुबह ही टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते इन सभी बिल्डिंगों को सील किया है। इसमें एसएनजी हॉस्पिटल, दुग्गड टीवीएस शोरूम, रुकमनी मोटर्स, मारुति सुजुकी एरीना शोरूम जैसे बड़े नाम शामिल है। इन सभी बिल्डिंगों के बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के नहीं करते हुए यहां व्यवसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही थी। इसके अलावा कई बिल्डिंगों में जांच के दौरान फायर सेफ्टी के उपकरण भी नहीं मिले है जिसके बाद प्रशासन की टीम ने बिल्डिंग संचालकों को नोटिस जारी करते हुए 7 दिनों के भीतर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के आदेश दिए है।

एसडीएम जगदीश धनगर के मुताबिक इन सभी बिल्डिंगों के निर्माण के दौरान बेसमेंट की जगह को पार्किंग के लिए आरक्षित किया गया था लेकिन सभी बिल्डिंग संचालकों ने नियम के विरुद्ध जाकर बेसमेंट में कमर्शियल एक्टिविटी शुरू कर दी। ऐसे में बिल्डिंग में मौजूद आफिस के कर्मचारी अब सड़क और फुटपाथ पर गाड़ियां खड़ी कर रहे है जिसकी वजह से यातायात काफी बाधित हो रहा है। जिला प्रशासन और नगर निगम की टीम ने आने वाले दिनों में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई को जारी रखने की बात कही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.