Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में 77वां वन महोत्सव: CM हेमंत सोरेन का आह्वान— 'एक फलदार पौधा लगाएं, पर्यावरण संरक्षण को बनाए... गढ़वा में झारखंड-छत्तीसगढ़ एनएच 343 पर हाथियों की चहलकदमी, रंका वन क्षेत्र में बढ़ा हाथियों का खौफ रायपुर के खमतराई मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, 2023 के चर्चित हत्याकांड के चारों दोषियों को उम्... रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन, 340 वाहनों पर हुई वैधानिक क... धमतरी की बेटी रेणुका गोस्वामी को राष्ट्रपति भवन से बुलावा, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह में हो... धमतरी में एक्शन मोड में प्रशासन: कलेक्टर के निर्देश पर स्कूल बसों की चेकिंग, 2 बिना परमिट बसों पर लग... बिलासपुर: सकरी में ATM पिन देखकर बदला कार्ड, 4 बार में निकाले ₹40,000; पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज सूरजपुर: SECL बस के ड्राइवर से मारपीट और गन तानने वाला सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार, बंदूक का लाइसेंस रद्द... कोरबा के अजगरबहार में मिला अब तक का सबसे छोटा 6 फीट का किंग कोबरा, सफल रेस्क्यू के बाद जंगल में किया... छत्तीसगढ़ में विदेशी पौधे 'कोनोकार्पस' पर बैन! स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरा; दुर्ग-भिलाई में लग...

प्रदेश के इस शहर में पांव पसार रहा डेंगू, आज मिले इतने नए मरीज, 350 के पार पहुंची संख्या

30

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में लगातार डेंगू के मामले बढ़ते जा रहे हैं। शहर में आज फिर 7 नए मरीज मिले हैं। इन मरीजों में 4 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। चिंता की बात ये है कि एक बच्चे की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, अब इंदौर में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या 366 पहुंच गई है।

अधिकांश मरीजों में डेंगू होने या डेंगू लाइक इलनेस में तुरंत तेज बुखार और मांसपेशियों में दर्द की शिकायत आ रही है। कुछ डेंगू के मरीजों में काला मल आना और काली उल्टी आने जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। डेंगू के मरीजों में उल्टी आने की समस्या पहले भी दिखी जाती थी, लेकिन इस बार काली उल्टी और काला मल आ रहा है। ये खतरनाक हो सकता है। हालांकि, हर मरीज में ऐसे लक्षण नहीं दिख रहे हैं, जिन मरीजों में बुखार लंबा खींच रहा है और प्लेटलेट कम हो रहे हैं, उनमें यह लक्षण दिखाई दे रहे हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट्स सलाह दे रहे हैं कि इस बार डेंगू का वायरस ज्यादा खतरनाक साबित हो रहा है। ऐसे में बुखार होने पर कोई भी लापरवाही न बरतें और तुरंत अपना ब्लड टेस्ट करवाएं। टेस्ट से पता चल जाएगा की बुखार किस वजह से हैं। वायरल बुखार 3 से 4 दिन में ठीक हो रहा है। लेकिन, डेंगू का बुखार ज्यादा दिन तक बना रहता है। इससे मांसपेशियों में दर्द भी होता है। डेंगू का बुखार ब्रेन पर भी असर डालता है। इसलिए किसी भी तरह के बुखार में बिल्कुल भी लापरवाही न बरतें। साथ ही डेंगू का इलाज खुद से करने की गलती न करें और सीधे अस्पताल जाएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.