Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

इंदौर में धर्मस्थलों पर लगे लाउड स्पीकर की जांच करेंगे उड़नदस्ते, कलेक्टर-पुलिस ने ली बैठक

55

इंदौर। इंदौर जिले में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम का पालन सुनिश्चित कराने के लिए उड़नदस्ते गठित किए जाएंगे। उड़नदस्ते में तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को नियुक्त किया जाएगा। वहीं उड़नदस्ते में शामिल सदस्यों को आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। यह टीम लगातार ध्वनि प्रदूषण तथा लाउड स्पीकर आदि के अवैधानिक उपयोग की जांच करेगी।

जिले में कोलाहल नियंत्रण अधिनियम के पालन को लेकर कलेक्टर कार्यालय में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर इलैया राजा टी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पुलिस विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी मौजूद थे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार के धार्मिक स्थल अथवा अन्य स्थानों में निर्धारित मापदण्ड तथा डेसिबल साउंड सीमा के अनुरूप ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग किया जा सकेगा। बिना अनुमति लाउड स्पीकर लगाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

थाना स्तर पर होगी धर्मगुरुओं से चर्चा

कलेक्टर डा. इलैया राजा टी ने कहा कि थाना स्तर पर धर्मगुरुओं और हितधारकों से चर्चा कर उन्हें नियमों के बारे में जानकारी दी जाएगी। धर्मगुरुओं से संवाद और समन्वय के आधार पर लाउड स्पीकरों को हटाने का प्रयास किया जाएगा। जो भी व्यक्ति उक्त नियमों का उल्लंघन करेगा उनके विरुद्ध प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

45 मस्जिदों के सदर को पुलिस की हिदायत

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के आदेश के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाना शुरू कर दी है। शुक्रवार को मस्जिदों के सदर को बुलाकर ध्वनि नियंत्रण करने की हिदायत दी। चंदन नगर थाना क्षेत्र की 45 मस्जिदों के सदर को बुलाया गया है। बैठक लेकर शासन के निर्देशों के पालन के लिए कहा। यह भी कहा कि जिन मस्जिदों में ज्यादा लाउड स्पीकर लगे हैं, उनकी संख्या कम की जाए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.