Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior News Today: मनचलों और शराबियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छात्राओं और कामकाजी महिलाओं ने ली ... Saran Triple Murder: अस्पताल में भी चले हथियार; पुरानी रंजिश में गई 3 जानें, एक की हालत गंभीर UPI Fraud in Khammam: किताब खरीदने के बहाने ठग ने देखा यूपीआई पिन, फोन चुराकर खाते से उड़ाए 50 हजार ... UP News: कासगंज से दिल्ली नौकरी करने निकला 16 वर्षीय किशोर 2 महीने बाद मिला, परिवार में लौटी खुशियां Sambhav Jain Noida Case: 3 करोड़ का कर्ज, तलाक और बीमार बच्चा; सुपरनोवा से कूदने वाले इंजीनियर की दर... Mohammad Arman Arrested: प्रयागराज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, उमेश पाल हत्याकांड का भगौड़ा आरोपी अर... Delhi Police Cyber Crime: कंबोडिया से जुड़े 'डिजिटल अरेस्ट' गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस ने 2 आरो... Weather Update Today: यूपी-बिहार से लेकर पहाड़ों तक बारिश और आंधी का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आपके रा... India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक...

पान के पत्ते को दिन के अनुसार देवी-देवताओं को चढ़ाएं, धन की हो सकती है बारिश

31

इंदौर। हिंदू धर्म में पान के पत्ते का बड़ा महत्व होता है। पान के पत्ते उपयोग मांगलिक कार्यों में किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि पूजा पाठ के दौरान पान के पत्ते का उपयोग करने से भगवान का आशीर्वाद मिलता है।

ज्योतिष उपायों के लिए पान के पत्ते का उपयोग कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र में दिन के हिसाब से देवी-देवताओं को पान के पत्ते चढ़ाने चाहिए। ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी ने पान के पत्ते के बारे में विस्तार बताया है।

सोमवार के दिन ऐसे चढ़ाएं पान के पत्ते

सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन उनको बेलपत्र के साथ पान का पत्त भी चढ़ाना चाहिए। इस उपाय को करने से जीवन में खुशियां आएंगी। आपके रुके हुए काम बन जाएंगे।

मंगलवार के दिन ऐसे चढ़ाएं पान के पत्ते

मंगलवार का दिन हनुमान जी का माना जाता है। ऐसे में पान के पत्ते पर नारंगी सिंदूर रखकर उनको चढ़ा दें। इस उपाय से बजरंगबलि आप पर खुश रहेंगे और आपको उनका आशीर्वाद प्राप्त होगा।

बुधवार के दिन ऐसे चढ़ाएं पान के पत्ते

बुधवार का दिन भगवान गणेश का माना जाता है। ऐसे में कसैरी पान के पत्ते पर रखकर उनको अर्पित कर दें। इससे आपको जीवन की सभी समस्याओं छुटकारा मिलेगा।

गुरुवार के दिन ऐसे चढ़ाएं पान के पत्ते

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो पान के पत्ते का उपयोग करें। आप पान के पत्ते पर हल्दी का लेप लगाकार माला बना दें। उस माला को भगवान विष्णु को अर्पित करें। ऐसा करने से आपको कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।

शुक्रवार के दिन ऐसे चढ़ाएं पान के पत्ते

शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी का माना जाता है। इस दिन पान के पत्ते को लेकर उनको चरणों पर चढ़ा दें। ऐसा करने भर से आपकी हर आर्थिक समस्या दूर हो जाती है।

शनिवार के दिन ऐसे चढ़ाएं पान के पत्ते

शनिवार का दिन शनि देव का होता है। आप अगर शनिदोष से पीड़ित हैं, तो पान के पत्ते पर काले तिल को रखें और सरसों का तेल डालकर उन पर चढ़ा दें। ऐसा करने से आपके जीवन की समस्याएं दूर हो सकती हैं।

रविवार के दिन ऐसे चढ़ाएं पान के पत्ते

रविवार का दिन सूर्यदेव का माना जाता है। सूर्यदेव पर पान का पत्ता चढ़ाने से रोग दोष दूर होते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.