Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

आज ही कर लें कपूर से जुड़े ये चमत्कारी उपाय, बनेंगे बिगड़े काम

61

इंदौर। अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, तो इससे परिवार में वाद-विवाद होने लगता है। इसके अलावा पितृ दोष या ग्रहों का प्रतिकूल प्रभाव भी गृह क्लेश का कारण बन सकता है। ऐसे में अगर आप इन रोज-रोज के झगड़ों से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज हम आपको कुछ खास उपाय बताने जा रहे हैं। इन उपायों को अपनाने से आपके घर में खुशहाली बनी रहेगी। साथ ही सुख-समृद्धि का प्रवेश होगा।

वैवाहिक जीवन होना सुखमय

अगर आपके शादीशुदा जीवन में झगड़ा होता रहता है, तो पति-पत्नी को रात को सोने से पहले अपने तकिए के नीचे कपूर रखना चाहिए। इसके बाद सुबह इस कपूर को जला दें। फिर कपूर की राख को बहते जल में प्रवाहित करें। इस बात का ध्यान रखें कि इस उपाय के दौरान कोई आपको टोके नहीं। इससे आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

नकारात्मक शक्तियों से बचाव

अगर आप सोते समय अपने तकिए के नीचे कपूर का टुकड़ा रखते हैं, तो इससे आपकी मानसिक स्थिति अच्छी रहती है। इससे मानसिक तनाव भी दूर रहता है। साथ ही इस उपाय को करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। आप सभी प्रकार की नकारात्मक शक्तियों से भी बचे रहते हैं।

नहीं आएंगे बुरे सपने

अगर किसी व्यक्ति को बुरे सपने आते रहते हैं, तो वह अपने तकिए के नीचे कपूर रखकर भी सो सकता है। इससे व्यक्ति को बुरे सपनों से छुटकारा मिल जाता है। आपको नींद भी अच्छी आती है, जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है।

वास्तु दोष होगा दूर

रोजाना अपने तकिए के नीचे कपूर रखने से आपके घर का वास्तु दोष भी दूर होता है। इसके अलावा आर्थिक समस्याएं भी दूर हो जाती हैं। कपूर के इस उपाय से बुरी नजर से भी बचा जा सकता है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.