Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...

5 साल का हिसाब दो… वोट मांगने गए BJP सांसद को लोगों ने घेरकर पूछे सवाल

51

बिहार के दरभंगा से बीजेपी सांसद गोपालजी ठाकुर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. गोपालजी ठाकुर लोकसभा चुनाव के चलते वोट मांगने संसदीय क्षेत्र पहुंचे थे. इस दौरान वहां मौजूद गांव के लोगों ने उन्हें घेर लिया और एक के बाद एक कई सवाल पूछे. गांव के लोगों का कहना है कि वो इलाके के मतादाता हैं, सवाल पूछना उनका अधिकार है. फिलहाल वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं.

देश में लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए पार्टियों के नेता तमाम जद्दोजहद कर रहे हैं. इसी कड़ी में बीजेपी सांसद गोपालजी ठाकुर वोट मांगने अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे थे. लेकिन यहां जाना सांसद जी को भारी पड़ गया. यहां लोगों ने जमकर उनका विरोध किया और उनका घेराव कर लिया.

नहीं दिया बोलने का मौका

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि इस दौरान सांसद गोपालजी ठाकुर एक कुर्सी पर बैठे थे. जबकि उनके चारों ओर गांव के लोगों की भीड़ खड़ी है. गांव वालों ने सांसद जी से एक के बाद कई सवाल किए और गोपालजी ठाकुर को बोलने तक का मौका नहीं दिया. वहां मौजूद लोगों ने सांसद जी से उनके पांच साल में किए गए कामों का हिसाब मांगा. लोगों ने कहा कि वो उस इलाके के मतदाता हैं, सवाल पूछना उनका काम है. उनका कहना है कि उन्होंने सांसद गोपालजी को वोट देकर जिताया है और अब उन्हें सांसद जी के द्वारा 5 सालों में किए गए विकास कार्यों का लेखा-जोखा जानना है.

गांव वालों के मुताबिक, जीतने के बाद 5 साल तक गोपालजी न तो इलाके में दिखे न ही पंचायत में विकास के लिए कोई योजना दी. इस दौरान एक युवक ने सांसद गोपालजी से पूछा कि प्रधानमंत्री की वजह से मिथिलांचल के दरभंगा में एक एम्स की घोषणा हुई थी, लेकिन आजतक एम्स का शिलान्यास नहीं हुआ. और तो और अब बिहार में बीजेपी और जदयू की सरकार है. बावजूद उसके भी दरभंगा में एम्स का निर्माण नहीं हुआ है न ही सांसद जी ने इसके लिए कोई ठोस कदम उठाया है.

वायरल वीडियो के मुताबिक, लोगों के सासंद गोपालजी को घेरने के बाद एक बुजुर्ग सांसद जी का बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं. वहीं लोगों का कहना है कि उन्हें सांसद जी से बहुत उम्मीदें हैं लेकिन वह उनकी उम्मीदों पर खरा नहीं उतर रहे हैं. इस वीडियो में सांसद गोपाल जी ठाकुर माला पहने कुर्सी पर बैठे नजर आ रहे थे, कुछ ही देर बाद बुजुर्ग के हस्तक्षेप के कारण उन्हें बाहर लाया गया, जहां सांसद गोपाल जी ठाकुर लोगों को समझाने की कोशिश भी कर रहे थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.