Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

Jabalpur News : ताला तोड़कर किया था शासकीय आवास पर कब्जा, आरक्षक निलंबित

35

जबलपुर। पुलिस के तमाम शासकीय आवासों पर पुलिस जवानों ने ही कब्जा कर रखा है। ऐसा करने वाले एक आरक्षक को पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया है। आरक्षक अभिषेक राजपूत ने नवनिर्मित शासकीय अावास का ताड़ा तोड़कर उसमें डेरा जमा लिया था। बिना आवंटन व सक्षम अधिकारी की अनुमति लिए बगैर करीब पांच माह से वह शासकीय आवास में डेरा जमाए बैठा है।

आवास खाली कराने की प्रक्रिया की जा रही है

निलंबन के बाद आरक्षक से शासकीय आवास खाली कराने की प्रक्रिया की जा रही है। इस आरक्षक की हरकत को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने जिले के समस्त पुलिस आवासों के भौतिक सत्यापन के निर्देश दिए हैं। प्रारंभिक जांच में पुलिस के कई शासकीय आवासों पर अवैध कब्जे का पता चला है। सेवानिवृत्त व बर्खास्त जवान भी आवासों में डेरा जमाए हुए हैं।

यह है स्थिति

जिले में पुलिस पुलिस विभाग में 4360 पद स्वीकृत हैं। वर्तमान में 3578 पद भरे हुए हैं तथा शेष पद रिक्त हैं। जबकि विभाग के पास लगभग 1300 शासकीय आवास उपलब्ध हैं। 448 भवन कंडम हो चुके हैं। जवानों की संख्या ज्यादा व आवास कम होने के कारण तमाम जवान वर्षों से शासकीय आवास के लिए प्रतीक्षा सूची से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। नए आवास न मिलने के कारण तमाम जवान कंडम आवासों में जान जोखिम में रखकर निवास करने मजबूर हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शासकीय आवास के लिए 500 से ज्यादा आवेदन विचाराधीन हैं।

पुलिस की संपत्ति पर कब्जा

छोटी ओमती, मिलौनीगंज, लटकारी का पड़ाव, श्रीनाथ की तलैया, कोतवाली, फूटाताल में पुलिस की अचल संपत्ति पर कब्जा जमा लिया गया है। यहां निर्मित आवासाें में न सिर्फ विभाग के सेवानिवृत्त व बर्खास्त जवान कब्जा किए बैठे हैं बल्कि बाहरी लोगों द्वारा भी अवैध रूप से कब्जा किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अधीक्षक ने विभाग की अचल संपत्ति की सुरक्षा के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैंं।

शासकीय आवासों में नियम विरुद्ध तरीके से निवास करने वाले जवानों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। शासकीय आवास में कब्जा करने वाले एक आरक्षक को निलंबित किया गया है। शासकीय आवासों में निवासरत जवानों को नियमानुसार रखरखाव का खर्च जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। शासकीय आवासों का भौतिक सत्यापन कराया जा रहा है।

आदित्य प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.