Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...

दुर्ग अपहरण केस: चंगुल से छुटी युवती का खुलासा, 2 साल से चल रहा तंत्र-मंत्र और शारीरिक शोषण का खेल

44

दुर्ग: जिले की कुरूद बस्ती में 19 नवंबर को युवती के अपहरण मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. युवती को पुलिस ने आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया था इसके बाद अब युवती ने ही कई गंभीर आरोप युवक और उसके परिवार पर लगाए हैं. मामला केवल अपहरण का नहीं है, बल्कि इसके दो साल से चल रहे दैहिक शोषण, धोखाधड़ी और तंत्र-मंत्र से भी जुड़ा है.

तांत्रिक बनकर दिया धोखे का झांसा: युवती ने बताया कि उसकी मुलाकात दो साल पहले हेमंत नाम के युवक से हुई थी. हेमंत ने खुद को तांत्रिक बताते हुए उसके पिता का 10 लाख रुपये का कर्ज खत्म करने और उसकी बीमारी ठीक करने का दावा किया. इसी दौरान उसने शादी का झांसा देकर युवती से संबंध बनाए.

दो साल तक शारीरिक शोषण: परिजनों के अनुसार हेमंत अपनी मां की मदद से युवती के संपर्क में आया था. इसके बाद हेमंत युवती को रायपुर ले गया और करीब दो वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा. कई बार जबरन गर्भपात भी कराया गया. वह तंत्र-मंत्र का डर दिखाकर युवती को धमकाता था और किसी को कुछ न बताने के लिए मजबूर करता था.

सच्चाई का पता चला तो भागकर दी शिकायत: साल 2024 में युवती को पता चला कि हेमंत पहले से शादीशुदा है. इसके बाद युवती ने आरोपी की पत्नी की मदद ली और 15 अक्टूबर को भाग निकली थी. युवती भागकर सखी सेंटर पहुंची और शिकायत दर्ज कराई.

फिर से किया अपहरण, दंतेवाड़ा ले जाकर मारपीट: शिकायत के बाद भी 19 नवंबर को हेमंत फिर से युवती को घर से जबरन उठा ले गया. उसे दंतेवाड़ा ले जाकर वहां भी मारपीट की गई.

पुलिस की कार्रवाई और फिर आरोपी फरार: परिजनों की सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और युवती को आरोपी से मुक्त कराकर परिवार को सौंप दिया. आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन वह जामुल थाने से चकमा देकर फरार हो गया.

पीड़ित युवती का बयान दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की तलाश के लिए टीमें बनाई गई हैं और जल्द ही उसकी दोबारा गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी.- एएसपी पद्मश्री तंवर

कठोर सज़ा की मांग: युवती ने मांग की है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए, ताकि किसी और महिला के साथ ऐसी घटना दोबारा न हो सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.