Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया को रद्द करने की उठी मांग Chandigarh Crime: सेक्टर 22B में मंदिर के बाहर अंधाधुंध फायरिंग, ऑटो सवार एक युवक की मौत, 2 घायल Kheda Murder Case: चरित्र पर शक में हैवान बना पति, गूगल पर सजा सर्च कर गर्भवती पत्नी को दी खौफनाक मौ... Earthquake Today: 3 घंटे के भीतर 4 देशों में लगे भूकंप के झटके, तिब्बत में फिर कांपी धरती भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस

MP की income बढ़ाने पर CM डॉ यादव का फोकस! अफसरों से बोले- आय बढ़ाने का रास्ता निकालो, जनहितेषी योजनाओं के लिए पैसे कम ना पड़े

33

भोपाल: मध्य प्रदेश में CM का कार्यभार संभालते ही मोहन यादव एक्शन मोड में दिख रहे हैं। बुधवार को शासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली ही बैठक उन्होंने साफ कर दिया कि आम आदमी से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि यदि कोई कठिनाई है तो उसका रास्ता निकाला जाए। राज्य की आय बढ़ाने के तरीके तलाशे जाएं। जनहितैषी योजनाओं में बजट की कमी नहीं आनी चाहिए।

मोहन यादव ने मंत्रालय में सभी विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव और प्रमुख सचिवों से कहा कि बजट में जनहितैषी योजनाओं के लिए राशि की पर्याप्त व्यवस्था रहे, इसकी चिंता करें। सरकार की आय बढ़ाने के लिए समिति बनाकर और विकल्प तलाशें। प्रदेश में जनहितैषी योजनाओं के लिए बजट की कमी न होनी चाहिए।

विधानसभा क्षेत्र निर्वाचन निधि का उपयोग विधायक कर चुके हैं। अभी वित्तीय वर्ष समाप्त होने में तीन माह बाकी हैं। ऐसे में विधायक निधि के लिए कोई रास्ता निकाला जाए। सरकार की आय बढ़े, इसके लिए विकल्प तलाशें जाएं। समिति बनाकर इस पर विचार करें। आमजन को कोई कठिनाई न हो, यह हमारी प्राथमिकता है। इसकी पूर्ति के लिए विभागीय योजनाओं की समीक्षा करके समस्याओं को दूर करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.