Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior News Today: मनचलों और शराबियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छात्राओं और कामकाजी महिलाओं ने ली ... Saran Triple Murder: अस्पताल में भी चले हथियार; पुरानी रंजिश में गई 3 जानें, एक की हालत गंभीर UPI Fraud in Khammam: किताब खरीदने के बहाने ठग ने देखा यूपीआई पिन, फोन चुराकर खाते से उड़ाए 50 हजार ... UP News: कासगंज से दिल्ली नौकरी करने निकला 16 वर्षीय किशोर 2 महीने बाद मिला, परिवार में लौटी खुशियां Sambhav Jain Noida Case: 3 करोड़ का कर्ज, तलाक और बीमार बच्चा; सुपरनोवा से कूदने वाले इंजीनियर की दर... Mohammad Arman Arrested: प्रयागराज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, उमेश पाल हत्याकांड का भगौड़ा आरोपी अर... Delhi Police Cyber Crime: कंबोडिया से जुड़े 'डिजिटल अरेस्ट' गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस ने 2 आरो... Weather Update Today: यूपी-बिहार से लेकर पहाड़ों तक बारिश और आंधी का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आपके रा... India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक...

IND vs SA : ‘उसके लिए माफी मांगता हूं’, मीडिया बॉक्स का शीशा तोड़ने पर बोले रिंकू सिंह

65

रिंकू सिंह ने दूसरे दक्षिण अफ्रीका-भारत टी20आई मैच के अंतिम ओवर में एडेन मार्कराम पर लगातार दो छक्के मारे जिनमें से दूसरे शॉट ने गकेबरहा में सेंट जॉर्ज पार्क की प्रेस-बॉक्स की खिड़की को तोड़ दिया। जब रिंकू को मैच के बाद इस बारे में पता चला तो उन्होंने इसे लेकर माफी मांगी है। तीन मैचों की श्रृंखला के दूसरे टी20आई मैच में दक्षिण अफ्रीका ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की।

मैच के बाद रिंकू ने कहा, ‘जब मैं बल्लेबाजी करने गया तो टीम के दो आउट हो गए थे। जब सूर्या भाई के साथ मैं खेल रहा था तो यह बात हो रही थी तो उन्होंने कहा, तू जैसे खेल रहा है वैसे ही अपना गेम खेल।’ रिंकू ने कहा, ‘इसके बाद मैंने थोड़ा टाइम लिया क्योंकि शुरू में विकेट समझने में मुश्किल हो रही थी। इसके बाद जब मैं सेट हुआ तो शॉट खेलने शुरू किए। उन्होंने मुझे बोला कि जैसे बोला वैसे ही खेल और अपने पर विश्वास रख।’ प्रेस-बॉक्स की खिड़की तोड़ने पर रिंकू ने कहा, जब मैंने शॉट मारा छक्का मारा तो मुझे पता नहीं था कि शीशा टूटा हुआ है, जब आप आए तो पता चला। उसके लिए माफी मांगता हूं।

टॉस हारने के बाद भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 रन पर दो विकेट गंवा दिए। दोनों ओपनर यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल शून्य पर आउट हो गए। इसके बाद भारतीय पारी को कप्तान सूर्यकुमार यादव और रिंकू सिंह ने संभाला और अर्धशतक जड़े। रिंकू सिंह जब क्रीज पर आए तब स्कोर 55-3 था। भारत ने 9 गेंदों के अंतराल में सूर्यकुमार यादव और जितेश शर्मा को खो दिया, लेकिन रिंकू ने अपने शॉट्स खेलना जारी रखा और अंततः 30 गेंदों पर अपना पहला टी20आई अर्धशतक पूरा किया। रिंकू ने 39 गेंदों पर 68 रन बनाए जिसमें 9 चौके और 2 छक्के शामिल थे जबकि सूर्यकुमार ने 36 गेंदों पर 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 56 रन की पारी खेली जिससे भारत 180/7 का स्कोर बना सका।

इसके जवाब में रीज़ा हेंड्रिक्स (49) और मैथ्यू ब्रीट्जके (16) ने टीम को अच्छी शुरूआत दी। एडेन मार्कराम और हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर) वैसा खेल नहीं दिखा पाए जैसी उनसे उम्मीद की जाती है लेकिन दक्षिण अफ्रीका की टीम रन चेज के दौरान कभी भी दुविधा में नजर नहीं आई। दक्षिण अफ्रीका ने 13.5 ओवर में 154/5 का स्कोर बनाया और डीएलएस नियम के तहत मैच को 5 विकेट से जीत लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.