Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सभा निरस्त, छिंदवाड़ा में रात्रि विश्राम करेंगे

68

छिंदवाड़ा। मुखममंत्री शिवराज सिंह चौहान की पांडुरना में होने वाली सभा निरस्त हो गई है। चुनाव प्रचार की व्यस्तता के चलते ये सभा निरस्त हुई है। सीएम शिवराज सिंह की पांडुरना के पाठई में दोपहर एक बजे सभा प्रस्तावित थी जिसके बाद दोपहर दो बजे जिले के सौंसर ब्लॉक में सभा प्रस्तावित थी साथ ही छिंदवाड़ा में रात्रि विश्राम का भी कार्यक्रम है। फिलहाल आगे के दौरे को लेकर स्थिति पूर्ववत है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ जहां पिछले 5 दिनों से छिंदवाड़ा में जगह-जगह सभा कर रहे हैं, वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिनों के लिए छिंदवाड़ा दौरे पर हैं।

जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 5 सभाएं थीं

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 नवंबर को जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में 5 सभाएं करनी थीं। वे यहां रात भी गुजारेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष प्रियवर सिंह ठाकुर ने बताया कि ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को दोपहर 1 बजे पांढुर्ना के पाठई, 1.55 बजे सौंसर विधानसभा के मोहखेड़, शाम 4.55 बजे ग्राम मेघासिवनी, शाम 6.30 बजे परासिया विधानसभा के ग्राम मोरडोंगरी में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे। वे रात में छिंदवाड़ा में स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर रात्रि विश्राम करेंगे।

यूपी के सीएम करेंगे चुनाव प्रचार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में छिंदवाड़ा आ सकते हैं, उनका दौरा कार्यक्रम बनाया जा रहा है। आपको बता दे कि इस बार भाजपा ने पूर्व सीएम कमलनाथ की घेराबंदी करने के लिए अलग प्लान बनाया है।यहां केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अलावा कई दिग्गज नेता आ चुके हैं ऐसे में योगी आदित्यनाथ को लेकर भी कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है।

सिवनी में भी मुख्यमंत्री करेंगे दो आम सभाएं

जिले की बरघाट व केवलारी विधानसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 नवंबर शनिवार को दो जनसभा संबोधित करेंगे। भाजपा मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि मुख्यमंत्री चौहान केवलारी के पलारी तिगड्डा डूंडासिवनी में दोपहर 3 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम 4.30 बजे बरघाट के मोहगांव सड़क में जनसभा संबोधित करेंगे।

14 नवंबर को योगी आदित्यनाथ छिंदवाड़ा में रोड शो कर सकते हैं

भाजपा से जुड़े सूत्रों की माने तो 14 नवंबर को योगी आदित्यनाथ छिंदवाड़ा में रोड शो कर सकते हैं। हालांकि उनका दौरा कार्यक्रम अभी फाइनल नहीं हुआ है लेकिन यह कार्यक्रम लगभग तय माना जा रहा है। यदि योगी आदित्यनाथ का छिंदवाड़ा में कार्यक्रम फाइनल होता है तो वह छिंदवाड़ा शहर का भ्रमण करेंगे, इसको लेकर एक कार्यक्रम का प्रारूप भाजपा आला कमान को भेज दिया गया है, 14 नवंबर को उनका दौरा हो सकता है। बताया तो यह भी जा रहा है कि वह परासिया विधानसभा क्षेत्र का भी दौरा कर सकते हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.