Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष... Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे... Rahul Gandhi Indore Visit Controversy: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले पोस्टर वॉर; 'झूठ की गूंज' क... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी का इंदौर दौरा; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में जेन-जी और युवा... Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो...

दीवाली पर दीपक के नीचे रखें ये चीजें, ग्रहदोष सहित बाकी परेशानियों से मिलेगी निजात

34

नई दिल्ली। हिंदू धर्म के लिए दीवाली साल का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार होता है। दीवाली वाले दिन अमावस्या की काली रात होती है। दीवाली वाले दिन दीपक को जलाकर अंधकार को दूर किया जाता है। दीवाली को प्रकाश का पर्व भी कहते हैं। ज्योतिष शास्त्र में दीवाली वाले दिन दीपक कैसे जलाएं इस बारे में बताया है।

ज्योतिष शास्त्र के नियमों को मानकर दीवाली वाले दिन दीपक जलाने से जीवन कि हर समस्या से निजात मिलती है। दीवाली वाले दिन पहले विधिवत पूजा करनी चाहिए। उसके बाद दीप जलाना चाहिए। दीवाली वाले दिन दीपक का जलाना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में यह बताया गया है कि दीपक के नीचे क्या रखा जाना चाहिए, जिससे आपके जीवन में खुशी आए।

दीपक के नीचें खड़े चावल जरूर रखें

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि दीपक व्यक्ति के जीवन से जुड़ा हुआ होता है। दीपक की लौ को शुभ माना गया है। यह जितनी ऊपर उठेगी उतना ही शुभ माना गया है। दीपक को खाली जमीन पर न रखकर इसके नीचे चावल रख देना चाहिए, जिससे दीपक का अनादर न हो। इसको करने से आपका भाग्य चमक सकता है।

दीपक के नीचे रोली रखें

दीपक के नीचे रोली अक्षत रखने से आपके ग्रहदोष से दूर हो सकते हैं। रोली मंगल से और अक्षत शुक्र (शुक्रदोष उपाय) से संबंधित है। इसलिए अगर दीपक के नीचे इन दोनों को रखने से ग्रहों की स्थिति मजबूत हो सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.