Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...

सीहोर में अतिवर्षा के बाद डूबे गांव कोलार डेम के दो गेट खोले गए

87

भोपाल। राजधानी के पड़ोसी जिलों में हो रही लगातार वर्षा के बाद शहर के जलाशयों में भी जलस्तर बढ़ने लगा है। भैरुंदा के आसपास अधिक वर्षा होने से सीहोर जिले के एक दर्जन से अधिक गांव जलमग्न हो गए, जिसके बाद कोलार डेम के दो गेट खोले गए हैं। इधर सीहोर से भोपाल आने वाली कोलांस नदी भी इस मौसम में पहली बार उफान पर आ गई है। यह अपने सामान्य स्तर से 8.5 फीट ऊपर बह रही है, ऐसे में शहर बडे तालाब का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है। बड़े तालाब का जलस्तर 1662.60 फीट पर पहुंच गया है, जोकि एफटीएल से चार फीट कम है। बड़े तालाब के पूरा भरने पर भदभदा के गेट खोले जाएंगे।

बता दें कि शुक्रवार को भैरुंदा में तीन घंटे में दो इंच से अधिक वर्षा होने से नदी-नाले उफान पर आ गए। आसपास के एक दर्जन से अधिक गांव जलमग्न हो गए। ऐसे में सीहोर कलेक्टर के निर्देश के बाद कोलार डेम के दो गेट खोल दिए गए। हालांकि अभी कोलार डेम फुलटैंक लेवल से पांच फीट खाली है। वर्तमान में इसका जलस्तर 457.21 मीटर है। इधर भैरुंदा में सीप व कोलार नदी उफान पर होने से इसका पानी कोलार डेम में पहुंच रहा है।

केरवा व कलियासोत के जलस्तर में भी हुई वृद्वि

शहर में अब तक सामान्य से 42.1 मिलीमीटर अधिक वर्षा हो चुकी है। शुक्रवार सुबह तक शहर में 422.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। इसकी वजह से केरवा व कलियासोत डेम के जलस्तर में भी वृद्वि हुई है। वर्तमान में केरवा को 506.73 मीटर व कलियासोत डेम का जलस्तर 502.70 मीटर है। हालांकि अभी इनके फुल टैंक लेवल तक पहुंचने के लिए तीन-तीन मीटर पानी की और आवश्यकता है।

पिछले वर्ष 24 जुलाई तक लबालब हो गए थे डेम

वर्ष 2022 में 24 जुलाई तक भदभदा, केरवा व कलियासोत डेम लबालब हो गए थे, जिसके बाद तीनों डेम के गेट खोल दिए गए थे। वहीं कैचमेंट क्षेत्र में अधिक वर्षा होने से कोलार डेम के भी गेट खोले गए थे, हालांकि पिछली बार भी फुलटैंक लेवल तक पहुंचने से पहले ही इसके गेट खोले गए थे।

इनका कहना है

भैरुंदा के आसपास अधिक वर्षा होने के बाद कोलार डेम के दो गेट दोपहर 12.30 खोल दिए गए हैं। इन दोनों गेट से निरंतर पानी रिलीज किया जा रहा है, जिससे कैचमेंट क्षेत्र के गांवों को जलमग्न होने से बचाया जा सके।

– हर्षा जैनवाल, ईई जल संसाधन विभाग

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.