Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, अमित शाह बोले- ध्वस्त हुआ ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क हापुड़ से जैश-ए-मोहम्मद का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद जफर गिरफ्तार: मदरसों के चंदे से पाकिस्तान भेजता था ... IND vs SL: गॉल टेस्ट में टला बड़ा हादसा! मोहम्मद सिराज का घातक थ्रो सीधे अंपायर अहसान रजा की ओर गया,... 5 महीने के इंतजार के बाद 26 अगस्त को रिलीज होगी यश की फिल्म 'टॉक्सिक' यूक्रेन पर रूस का भीषण मिसाइल स्ट्राइक: अरबपति लक्ष्मी मित्तल के स्टील प्लांट में बिजली व उत्पादन ठप... अयोध्या राम मंदिर को चाहिए पहला फुल-टाइम CEO: सुरक्षा, डिजिटल मैनेजमेंट और करोड़ों श्रद्धालुओं के प्... एआई का इस्तेमाल कंपनियों पर पड़ा भारी: टॉप 1% फर्में हर कर्मचारी पर खर्च कर रहीं ₹7 लाख, रिपोर्ट में... नाग पंचमी 2026 पर करें कालसर्प दोष निवारण के ये अचूक उपाय: चांदी के नाग-नागिन का जल प्रवाह और मंत्र ... आंखों से बार-बार पानी आना सामान्य नहीं: जानिए इसके प्रमुख कारण और कब डॉक्टर को दिखाना है जरूरी लखीसराय के अशोकधाम में करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 महिला श्रद्धालुओं की मौत

सुशांत सिंह राजपुत के अंतिम संस्कार को लेकर एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे ने Bigg-Boss में किया बड़ा खुलासा

53

‘बिग बॉस सीजन 17’ के घर में  इन दिनों टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे और दिवंगत एक्टर सुशांत राजपुत की एक्स लवस्टोरी सुर्खियों में है। दरअसल, शो में  अंकिता लोखंडे अक्सर ‘बिग बॉस सीजन 17’ के घर में अपने एक्स-बॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के बारे में बातें करती रही हैं। अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक बार फिर से अंकिता काफी भावुक हो गई।

  ‘बिग बॉस 17’ के लेटेस्ट एपिसोड में अंकिता, मुनव्वर फारूकी के साथ गपशप करती नज़र आई इस दौरान उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत और अपने पिता को याद करती हुईं नजर आईं। इस दौरान अंकिता ने और एक बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि वो सुशांत के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होना चाहती थीं।

जब मुनव्वर फारूकी ने अंकिता से इसका कारण पूछा तो अंकिता ने मुनव्वर को रोकते हुए कहा कि हां, लेकिन मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती, लेकिन अंकिता ने मुनव्वर से कहा, “आज भी ये बोलना मुश्किल हो जाता है कि सुशांत था. मैं नहीं जाना चाहती थी, उसके फ्यूनरल में. फिर विक्की ने मुझे समझाया. मैंने पहली बार किसी करीबी को खोया था.”

 अंकिता ने कहा कि मैं सुशांत को ऐसी हालत में नहीं देख सकती थी. लेकिन विक्की (अंकिता के पति) भी सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त थे। उन्होंने कहा कि मुझे उन्हें अंतिम विदाई देनी चाहिए। सुशांत के बाद अंकिता अपने पापा की याद में खो गईं। दरअसल बिग बॉस में आने से कुछ दिन पहले अंकिता के पापा की मौत हो गई थी. इस इमोशनल होते हुए अंकिता ने कहा कि मैं, मेरे पापा से बिग बॉस के बारे में बात करती थी, हमने ये तय किया था…लेकिन अंकिता आगे बोल नहीं पाईं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.