Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...

Whatsapp का नया फीचर लॉन्च, लाखों यूजर्स के लिए वॉयस मैसेज भेजने का मजा होगा दोगुना

67

व्हाट्सएप यूजर्स के लिए एक खुशखबरी है क्योंकि कंपनी ने अपने फीचर में कुछ बदलाव भी किए हैं। इससे कई लोगों को फायदा होने वाला है। मेटा के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने गायब होने वाले वॉयस मैसेज पेश किए हैं, जो यूजर्स को एक वॉयस मैसेज भेजने की अनुमति देगा जिसे गायब होने से पहले केवल एक बार सुना जा सकता है।यह आपके मैसेज में प्राइवेसी की एक और लेयर जोड़ने के लिए, 2021 में पेश किए गए फोटो और वीडियो के लिए “व्यू वन्स” ऑप्शन के समान है। इस नए फीचर के बारे में जानने के लिए इस खबर को पूरा जरूर पढ़ें।

व्हाट्सएप ने एक बयान में कहा,

Whatsapp का यूज तो हर कोई करता ही है। अगर आप भी इस प्लेटफॉर्म का यूज करते हैं तो इसके नए फीचर के बारे में जान लेना चाहिए। इसमें आपको कई शानदार फीचर्स मिलते हैं, लेकिन अब कंपनी ने अपने एक खास फीचर में बदलाव भी किया है। आज हम आपको इसी फीचर की जानकारी देने वाले हैं। दरअसल कंपनी ने अपने ऑडियो मैसेज में बदलाव किया है। व्हाट्सएप ने एक बयान में कहा, “हमें यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि अब आप वॉयस मैसेज भेज सकते हैं जो सुनने के बाद गायब हो जाएगा।” अब आप वॉयस मैसेज पर सेंसिटिव इनफार्मेशन जानकारी भी शेयर कर सकते हैं।

कोई भी ऑडियो मैसेज भेजने से पहले आपको ये सुनिश्चित करना होगा कि इसे पूरा चेक करके भेजा जाए। इसी में आपको नीचे की तरफ ‘View Once’ का ऑप्शन दिया जाएगा। आमतौर पर ऐसा ही ऑप्शन पहले वीडियो और पिक्चर शेयर करने के दौरान मिलता है। लेकिन अब ये वॉयस नोट भेजने पर भी मिलेगा। कंपनी लंबे समय से तस्वीर और वीडियो भेजने वाले यूजर्स को ये ऑप्शन दे रही थी और चेकिंग करने के बाद अब ये वॉयस नोट पर भी दिया जा रहा है।

क्या है व्यू वन्स-

इसका मतलब होता है कि आप जो भी कंटेंट भेज रहे हैं उसे यूजर केवल एक ही बार देख सकता है। एक बार देखे जाने के बाद वह इसे दोबारा नहीं देख पाएगा। आमतौर पर कोई प्राइवेट जानकारी शेयर कर रहे हैं तो ये ऑप्शन आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होने वाला है। बता दें, प्राइवेसी को लेकर व्हाट्सऐप लगातार नए कदम उठाता रहता है। इसी कड़ी में अब ये बदलाव भी किया गया है। तस्वीरें और वीडियो भेजते समय भी यूजर अक्सर इसी ऑप्शन का यूज करते हैं।

कैसे भजे मैसेज-

  • View Once में मैसेज भेजने के दौरान आपको इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा-
  • सबसे पहले Chat और Individual Chat में जाएं।
  • माइक्रोफोन पर क्लिक करें।
  • रिकॉर्डिंग को लॉक करने के लिए स्वाइप अप करें।
  • रिकॉर्ड बटन को टैप और होल्ड करें।
  • इसके बाद बटन जैसे ही ग्रीन होगा तो व्यू वन्स मोड ऑन हो जाएगा।
  • वॉयस मैसेज को सेंड कर सकते हैं।
  • रिसीवर मैसेज को एक बार रीड कर लेगा और ये खुद ही डिलीट हो जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.