Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस 'RSS, तालिबान और जैश में कोई फर्क नहीं': वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद का विवादित... स्वतंत्रता दिवस से पहले बड़ी साजिश नाकाम, अमित शाह बोले- ध्वस्त हुआ ISI समर्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क

गीता भवन और केशरबाग रोड पर भागवत कथा, हंसदास मठ में लगेगा योग शिविर

30

इंदौर। शहर में विभिन्न धार्मिक-सामाजिक और सांस्कृतिक संगठनों के कार्यक्रम 10 दिसंबर को होंगे। इसमें सुबह योग शिविर में भाग लेकर आप योग के फायदे जान सकेंगे तो मुद्रा महोत्सव में प्राचीन मुद्राएं और डाक टिकट देखने का अवसर मिलेगा। साथ ही चित्रकला प्रदर्शनी और भागवत कथा की शुरुआत होगी।

– चमेलीदेवी योग केंद्र एवं बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के तत्वावधान में तीन दिवसीय निश्शुल्क योग शिविर सुबह 7 से 8.30 बजे तक बड़ा गणपति स्थित हंसदास मठ पर होगा। इसमें योग टेम्पल के योगाचार्य मनोज गर्ग एवं उनकी सहयोगी पुणे की मेघा सिंह एवं तेजश्री द्वारा योग तथा जुम्बा का निश्शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।इसमें 200 से अधिक साधक भाग ले रहे हैं।

– मुद्राओं में किसी की रुचि नहीं होती, लेकिन आप मुद्राओं के इतिहास के साथ उनके अलग-अलग स्वरूप को निहारना चाहते हैं तो गांधी हाल पहुंच जाएं। यहां तीन दिनी मुद्रा महोत्सव-2023 में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक मुद्राओं के साथ ही फासिल्स, दुर्लभ डाक टिकट भी देख सकेंगे।

– जिन्हें चित्रकारी में रुचि है वे आज दिन में एबी रोड स्थित प्रिंसेस बिजनेस स्काय पार्क पहुंच जाएं। यहां आप पांच कलाकारों की चित्रकारी देख सकेंगे और उनके चित्रों के बारे में चस्पा बातें पढ़कर कलाकार के मन के भाव भी जान सकेंगे। चित्रकारी सुबह 11 बजे से होगी।

– सकल दिगंबर जैन समाज युवा वेलफ़ेयर सोसायटी के अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन के लिए नामांकन की प्रक्रिया 10 दिसंबर को होगी। सुबह 10 से 12 बजे तक नामांकन फार्म का वितरण, जमा करने और नाम वापसी की क़वायद चुनाव चुनाव कार्यालय 106 कैलाश मार्ग मल्हारगंज पर होगी। 17 दिसंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक मतदान होगा। संस्था के कुल 711 सदस्य हैं।

– मनोरमागंज स्थित गीता भवन सत्संग सभागृह में श्रीमद भागवत ज्ञान यज्ञ का दिव्य आयोजन 10 दिसंबर से समाजसेवी प्रेमचंद गोयल की प्रेरणा से होगा। वृंदावन के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी भास्करानंद महाराज की सुशिष्या साध्वी कृष्णानंद के श्रीमुख से प्रतिदिन शाम 4.30 से 7 बजे तक कथा होगी।

– मां ग्रुप कारड़ा परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन विनय नगर वाक गार्डन, केशरबाग रोड पर किया जा रहा है। इसमें आचार्य पं. पुष्पानंदन महाराज प्रतिदिन दोपहर 2 से 5 बजे तक संबोधित करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.