Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नोएडा के 12वें विशाल कांवड़ सेवा शिविर में पहुंचे Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां कश्मीरी विस्थापितों की वापसी पर संसदीय पैनल की रिपोर्ट: सुरक्षा व आजीविका के आकलन का निर्देश, मिलेगा...

दुकान पर चांदी की चेन बेचने पहुंचा और ग्राहक का मोबाइल चुरा ले गया युवक

28

रतलाम/आलोट। एक युवक रतलाम जिले के आलोट नगर में सोने-चांदी के जेवरों की दुकान से एक अन्य ग्राहक (युवती) का मोबाइल फोन चुरा ले गया। फोन चुराने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस आरोपित युवक की तलाश कर रही है

आलोट नगर के रानीपुर रोड स्थित उत्सव ज्वेलर्स की दुकान पर एक अज्ञात युवक चांदी की चेन बेचने के लिए पहुंचा। दुकान संचालक नीलेश पारिख ने उससे पहचान व चेन का बिल नहीं होने के कारण चेन खरीदने से मना कर दिया। इसके बाद पारिख अन्य ग्राहकों को जेवर दिखाने लगे।

मोबाइल जेब में रखा और दुकान के बाहर निकल गया

एक महिला व युवती भी दुकान पर जेवर लेने आई थी। महिला ने अपना मोबाइल दुकान के काउंटर के पास रखा था। दुकानदार उसके साथ आई युवती को कान में बाली पहना रहा था। तभी युवक ने मोबाइल फोन चुरा लिया तथा अपनी जेब में रखकर इधर-उधर देखता हुआ दुकान से बाहर निकलकर रफूचक्कर हो गया। कुछ देर बाद फोन नहीं दिखाई देने पर महिला व युवती ने मोबाइल दुकान में तलाश किया, लेकिन दुकान में फोन नहीं मिला।

मोबाइल चुराते कैमरे में आ रहा नजर

दुकानदार ने दुकान के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो युवक फोन चुराते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। पुलिस के अनुसार आरोपित युवक की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.