Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...

दिल्ली-NCR में कल से लागू होगा GRAP-2, क्या-क्या होंगे बदलाव?

44

दिल्ली में लगातार प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है. दिल्ली में AQI (वायु गुणवत्ता सूचकांक) 300 के आसपास बना हुआ है और सोमवार शाम 4:00 बजे यह 310 दर्ज किया गया. इसी को देखते हुए एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (सीएक्यूएम) ने GRAP-2 लागू करने का आदेश दिया है. 22 अक्टूबर यानि मंगलवार को सुबह आठ बजे से GRAP-2 लागू होगा. GRAP-2 लागू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में डीजल से चलने वाले जनरेटर पर रोक लगा दी गई है.

एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन (सीएक्यूएम) ने अपने जारी आदेश में बताया कि मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान भी बताते हैं कि आने वाले दिनों में दिल्ली का AQI बहुत खराब श्रेणी (301-400) में रह सकता है. ऐसा मौसम की खराब स्थिति और हवा न चलने की वजह से होगा. वहीं हवा की गुणवत्ता को और खराब होने से बचाने के लिए GRAP के दूसरे चरण (बहुत खराब वायु गुणवत्ता) के तहत सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे.

प्रतिदिन सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाए

आगे सीएक्यूएम ने बताया कि ये कदम अक्टूबर को सुबह 8:00 बजे से पूरे दिल्ली-NCR में लागू होंगे. इसके साथ ही पहले चरण के जो कदम पहले से लागू हैं, वो भी जारी रहेंगे. एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन ने दिल्ली-NCR में GRAP-2 लागू करने का आदेश जारी करने के साथ ही कई दिशा-निर्देश भी दिए हैं. जारी निर्देश के मुताबिक, प्रतिदिन सड़कों पर मैकेनिकल/वैक्यूम स्वीपिंग और पानी का छिड़काव होगा. सी और डी साइटों पर धूल नियंत्रण उपायों को सख्ती से लागू करने के लिए निरीक्षण तेजी से किया जाएगा.

पॉल्यूशन के हॉट स्पॉट चिन्हित किए जाएं

दिल्ली-एनसीआर में ऐसे हॉट स्पॉट चिन्हित किए जाएं, जहां से वायु प्रदूषण अधिक होता हो. इन्हें कम करने के लिए लक्षित कार्रवाई की जाए. वैकल्पिक बिजली उत्पादन सेट/उपकरण (डीजी सेट आदि) के उपयोग को कम करने के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें. यातायात पर विशेष ध्यान दें. चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाए.

वाहनों के पार्किंग शुल्क बढ़ाएं

लोगों को वायु प्रदूषण के स्तर और प्रदूषणकारी गतिविधियों को कम करने के लिए क्या करें और क्या न करें के बारे में सलाह देने के लिए समाचार पत्रों/टीवी/रेडियो में अलर्ट दें. इसके साथ ही निजी परिवहन को कम करने के लिए वाहनों के पार्किंग शुल्क बढ़ाएं. अतिरिक्त बेड़ा शामिल करके सीएनजी/इलेक्ट्रिक बस और मेट्रो सेवाओं को बढ़ाया जाए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.