Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

भाजपा को वोट देने पर मुस्लिम महिला से मारपीट, CM शिवराज ने रख दिया सिर पर हाथ, कहा- हम आपके साथ

31

भोपाल: मध्य प्रदेश में  बीजेपी को वोट देने पर मुस्लिम महिला के साथ मारपीट का मामला अब गर्माता नजर आ रहा है। पुलिस और कलेक्टर से गुहार लगाने के बाद पीड़ित महिला अब सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने पहुंची है। सीएम ने पीड़िता को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। मुलाकात के बाद समीना बी ने भविष्य में भी भाजपा को ही वोट देने की बात कही और कहा कि शिवराज सिंह मेरे साथ है।
महिला का आरोप है कि भाजपा को वोट देने पर उसके देवर ने उससे मारपीट की। उसने मामले की शिकायत पुलिस थाना में की थी लेकिन पुलिस ने अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। उसने मामले की कलेक्टर से भी आरोपी की गिरफ्तारी की गुहार लगाई थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। सीएम शिवराज सिंह चौहान से मिलने के बाद पीड़िता समीना बी का कहना है कि सीएम ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया है। साथ ही साथ कहा है कि चिंता मत करो हम आपकी पूरी मदद करेंगे।
सीएम शिवराज ने ट्वीट कर ये कहा कि ‘मजबूत लोकतंत्र के लिए भाजपा को अपना मत देने पर मेरी एक बहन को उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित करने का मामला मेरे संज्ञान में आया है। मैंने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित कर उचित कार्रवाई करने को कहा है। इसके साथ ही पीड़ित बहन को पूरी सुरक्षा व आर्थिक मदद भी दी जाएगी।’ उन्‍होंने आगे कहा, ‘मेरी बहन, तुम किसी बात की चिंता मत करना, तुम्हारा भाई सदैव तुम्हारे साथ है।’

बता दें कि मामला अहमदपुर थाना के बरखेड़ा हसन गांव का है। यहां मुस्लिम महिला समीना बी का आरोप है कि 4 दिसंबर सोमवार को करीब शाम 5 बजे वह और उसके बच्चे भाजपा के जीतने की खुशियां मना रहे थे। जो उसके देवर जावेद खां को नागवार गुजरा। उसका देवर बीजेपी को वोट देने को लेकर गाली-गलौज करने लगा। उसने जब इसका विरोध किया, तो देवर ने उसके साथ मारपीट की।

पीड़िता का आरोप है कि थाने में शिकायत के बावजूद भी पुलिस ने देवर के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया है। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस की कार्रवाई से नाराज होकर मामले में कलेक्ट्रेट में ज्ञापन दिया है। सीएम से मुलाकात को लेकर यह कहा कि उनसे मैंने मिल लिया है वो मेरी फिक्र कर रहे हैं । मैं उनकी फिक्र करूंगी। आगे मैं तो उन्हीं को वोट दूंगी। मैं भैया के साथ हूं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.