Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

गजलक्ष्मी राजयोग में होगी नए साल की शुरुआत, साल 2024 इन राशियों के लिए होगा शुभ

29

इंदौर। साल 2023 खत्म होने में अब कुछ दिन शेष बचे हैं और नया साल जल्द ही दस्तक देने वाला है। हिंदू पंचांग के अनुसार, दिसंबर माह में कई बड़े ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा, जो कई राशियों के लिए शुभ हो सकता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, देवगुरु बृहस्पति 31 दिसंबर, 2023 को मेष राशि में मार्गी होंगे और इस कारण से गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होगा। ऐसे में नए साल की शुरुआत गजलक्ष्मी राजयोग में होगी, जो इन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

जानें क्या होता है गजलक्ष्मी राजयोग

गजलक्ष्मी राजयोग के निर्माण में बृहस्पति ग्रह की अहम भूमिका होती है। गजलक्ष्मी राजयोग से व्यक्ति के जीवन में खुशियां, सुख-शांति, समृद्धि और संपन्नता आती है। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, कुंडली में बृहस्‍पति, शुक्र और चंद्रमा के कुंडली में पहले, चौथे, 7वें या 10वें भाव में होने पर गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण होता है।

कर्क राशि

गजलक्ष्मी राजयोग बनने से कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे। नौकरी की तलाश पूरी होगी। पुराने रुके हुए काम जल्द पूरे होंगे। करियर में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। समाज में भी मान-सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को भी गजलक्ष्मी योग के कारण लाभ होगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। बृहस्पति ग्रह सिंह राशि वालों के 9वें भाव में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में गजलक्ष्मी राजयोग के कारण आय में बढ़ोतरी होगी। व्यापारियों के कारोबार में भी वृद्धि होगी।

धनु राशि

गजलक्ष्मी राजयोग के कारण धनु राशि वाले नौकरीपेशा लोगों को आर्थिक लाभ होगा। पदोन्नति हो सकती है। व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के सदस्यों में प्यार बढ़ेगा। देवगुरु बृहस्पति धनु राशि वालों लोगों की कुंडली में 5 वे भाव में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में धनु राशि वालों को संतान पक्ष से भी शुभ समाचार मिलेगा।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.