Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

सुरम्य वादियों में नए साल के जश्न की तैयारी, पचमढ़ी, मढ़ई, पेंच, कान्हा के होटल, रिसोर्ट फुल, मांडू, ओरछा भी 90 फीसदी बुक

40

भोपाल। नए साल और क्रिसमस की छुट्टी मनाने के लिए लोगों ने होटलों की बुकिंग शुरू कर दी है। यही वजह है कि मध्य प्रदेश पर्यटन विकास निगम के पचमढ़ी के सभी होटल नो रूम की कगार पर हैं, जबकि निजी होटलों में भी 60 फीसदी कमरे बुक हो चुके हैं। इसी प्रकार मांडू, खजुराहो, हनुवंतिया, चंदेरी, सैलानी आइलैंड, उज्जैन, चित्रकूट, ओरछा आदि पर्यटन स्थलों पर भी होटलों में 90 फीसदी एडवांस बुकिंग हो चुकी है। इधर,रातापानी और मढ़ई के रिसोर्ट भी बुक हैं। पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि विधानसभा चुनाव निपटने के बाद इस बार नए साल और क्रिसमस पर टूरिज्म सेक्टर में बूम देखने को मिल रहा है।

25 दिसंबर से दो जनवरी तक नो रूम

मप्र पर्यटन विकास निगम (एमपीटीडीसी) के महाप्रबंधक सैयद आरिफ नकवी ने बताया कि राज्य के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी और मढ़ई में 25 दिसंबर से दो जनवरी 2023 तक सौ फीसदी कमरे और काटेज बुक हैं। पचमढ़ी में कुछ कुमरे 30 और 31 दिसंबर को उपलब्ध हैं। एमपीटीडीसी की पचमढ़ी में 11 इकाइयां चलाता है, जिसमें कुल 189 कमरे हैं। मढ़ई में निगम के 12 कमरे हैं। हालांकि पचमढ़ी में निजी होटलों में कमरे उपलब्ध हैं। विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एसएडीए) पचमढ़ी के अध्यक्ष कमल धूत ने बताया कि शहर के लगभग 75 निजी होटलों में लगभग 60 फीसदी कमरे बुक हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि पचमढ़ी में निजी होटलों में लगभग 1,200 कमरे हैं और विभिन्न सरकारी एजेंसियों और विभागों द्वारा संचालित होटलों और रिसार्ट्स में लगभग 400 कमरे हैं। धूत ने कहा कि विभिन्न वेबसाइटों के माध्यम से बुकिंग की जा रही है और हमें विश्वास है कि महीने के तीसरे सप्ताह तक सभी कमरे बुक हो जाएंगे, क्योंकि रूम की मांग पिछले साल की तुलना में अधिक है।

एक माह पहले शुरू हो गई थी बुकिंग

राज्य में वन्यजीव अभयारण्यों और राष्ट्रीय उद्यानों में आवास के लिए अग्रिम बुकिंग लगभग एक महीने पहले शुरू हो गई थी। कान्हा, बांधवगढ़ और पेंच नेशनल पार्क के मुख्य क्षेत्रों में सफारियां 100 फीसदी बुक हो गई हैं और अब बफर जोन सफारी के लिए बुकिंग की जा रही है। एमपीटीडीसी द्वारा संचालित व्हाइट टाइगर फारेस्ट लाज, बांधवगढ़ में तीन अलग-अलग श्रेणियों के कुल 38 कमरे हैं। कान्हा राष्ट्रीय उद्यान में निगम की तीन इकाइयां हैं जिनमें कुल 55 कमरे हैं। सभी कमरों की बुकिंग की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.