Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ... बड़ी खबर: अदालत के आदेश के बाद स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कड़ा एक्शन, पुलिस ने शुरू की घटनास्...

विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आया आदेश, भारत निर्वाचन आयोग ने भेजा पत्र

20

जबलपुर। देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के समाप्त होने के बाद अब लोकसभा चुनाव की तैयारियों का आदेश आया है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने पत्र भेजा है। लेटर में स्टेट कॉन्टेक्ट सेंटर एसीसी और डिस्ट्रिक्ट कॉन्टेक्ट सेंटर डीसीसी को सक्रिय करने निर्देश दिए हैं।

मध्य प्रदेश में बीजेपी की प्रचंड जीत के बाद अब सरकार बनाने की तैयारी शुरु हो गई है। एक तरफ दिल्ली में बैठकों का सिलसिला जारी है। वहीं, एमपी में बीजेपी संगठन अगले साल के लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गया है। बीते दिनों एमपी में भारी मतों से हुई जीत पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा था कि हर बूथ पर मोदी.. इस अभियान को एमपी में भारतीय जनता पार्टी 64,523 बूथों पर लेकर जाएगी।’ इस तरह बीजेपी ने विधानसभा चुनाव की जीत के साथ ही लोकसभा चुनाव को लेकर भी रणनीति बनानी शुरू कर दी है।

बता दें कि हाल ही में मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, मिंजोरम और तेलंगाना में विधानसभा चुनाव हुए, जिसमें तीन राज्यों में बीजेपी ने कब्जा जमाया वहीं, करारी हार का सामना करते हुए कांग्रेस ने सिर्फ तेलंगाना में जीत हासिल की। वहीं, मिंजोरम में ZPM ने जीत दर्ज की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.