Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

संसद के शीतकालीन सत्र का पांचवां दिन आज, एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट से इस सांसद की बढ़ सकती हैं मुश्किलें

44

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र का आज पांचवां दिन है। लोकसभा में मोइत्रा पर एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट आज पेश होगी। BJP ने सांसदों को व्हिप जारी कर दिया है। बताया जा रहा है कि यह रिपोर्ट सांसद महुआ मोइत्रा का ‘पैसे लेकर सवाल पूछने’ के मामले से जुड़ा है। इस रिपोर्ट से सांसद महुआ मोइत्रा की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ सकती हैं। सूत्रों की मानें तो एथिक्स कमेटी महुआ के खिलाफ जांच रिपोर्ट को लोकसभी में पेश करेगी।

मिली जानकारी के अनुसार पहले यह रिपोर्ट चार दिसंबर को पेश किए जाने के लिए सदन की कार्यसूची में सूचीबद्ध थी। कुछ विपक्षी सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि महुआ मोइत्रा को निष्कासित करने पर फैसला लिए जाने से पहले समिति की सिफारिशों पर सदन में विस्तार से चर्चा होनी चाहिए। जिसको लेकर आज शीतकालीन सत्र के पांचवे दिन यह रिपोर्ट पेश किया जाएगा। वहीं बीते कई दिनों से यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि एथिक्स कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता भी जा सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.