Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Guna News Today: कूनो नदी के पुनर्जीवन और उद्गम स्थल के संरक्षण का सिंधिया ने लिया जायजा; कार्यकर्ता... Train Viral News Today: बिना टिकट पकड़े जाने पर टीटीई को दी धौंस; लड़की ने की झूठे केस की कोशिश, कैम... Mumbai BMW Accident Video: 120 Km/h की रफ्तार से हवा में उड़ी BMW; मुंबई कोस्टल रोड हादसे का सीसीटीव... BDA Bareilly News: उपाध्यक्ष सौम्या पांडेय कर रही हैं सप्तनाथ ईको सिटी की समीक्षा, 267 हेक्टेयर में ... UP ATS Action in Varanasi: रामनगर में पुलिस और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट पर... Uttar Pradesh Police Model: लखनऊ में बोले मुख्यमंत्री योगी- आज कोई बेटी को परेशान करने की हिम्मत नही... Uttar Pradesh Crime & Accident News: सरकारी नौकरी के सपने ने ली इंजीनियर की जान, पिता बोले- बेटे ने ... Mumbai Kalachowki Accident: मुंबई में गणेशोत्सव के दौरान बड़ा हादसा; पेयजल स्टॉल में करंट लगने से 8 ... Vrindavan News Today: रमणरेती क्षेत्र में श्रद्धालुओं की भीड़ बेकाबू; आश्रम की रेलिंग टूटने से घायल ... Mumbai BMW Flyover Accident: मरीन ड्राइव कोस्टल रोड पर तड़के 5 बजे भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी ...

नीचे दामों पर बिकवाली से पीछे हटे किसान, बिक्री घटने से सोयाबीन में सुधार

50

इंदौर। इस सीजन में सोयाबीन के दामों में उम्मीद से ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। सोयाबीन उम्मीद से ज्यादा गिरावट से किसान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। कई बड़े किसान घटे दामों पर बिकवाली से पीछे हटने लगे हैं। इस वजह से मंडियों में सोयाबीन की आवक बेहद कमजोर दर्ज की गई। गुरुवार को देश में सोयाबीन की कुल आवक घटकर 3.40 लाख बोरी रह गई। इसके चलते सोयाबीन के दामों में पुन: मजबूत देखने को मिली है।

गुरुवार को सोयाबीन प्लांट खरीदी भाव करीब 25-50 रुपये तक ऊंचे बोले गए। दूसरी ओर सोया तेल में ग्राहकी का सपोर्ट नहीं मिलने के कारण भाव में तेजी की स्थिति नहीं बन पा रही है। गुरुवार को सोया तेल इंदौर घटकर 905-910 रुपये प्रति दस किलो पर स्थिर रहा। मलेशिया के पास तेल निर्यात में अब तक मामूली गिरावट आई है लेकिन उत्पादन भी कमजोर है। मलेशिया में 1-15 दिसंबर के दौरान पाम तेल का उत्पादन 7.48 प्रतिशत तक गिरा है। केएलसीई के फंडामेंटल मिला-जुला है।

इधर, चीन और सीबीओटी जैसे बाहरी बाजार केएलसीई को नीचे खींच रहे हैं जिससे केएलसीई को सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है। केएलसीई (फरवरी 3550 के प्रमुख सपोर्ट लेवन की ओर बढ़ रहा है। कमजोर मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में गिरावट के कारण भारतीय बाजार में भी खाद्य तेल के दामों में कमजोरी देखने को मिली है। छावनी मंडी में सोयाबीन 4800-4850, सरसों निमाड़ी 6700-6800, राइडा 5100 रुपये प्रति क्विंटल तक बोला गया। मध्य प्रदेश में सोयाबीन की आवक एक लाख 75 हजार बोरी की दर्ज की गई।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1600-1620, मुंबई मूंगफली तेल 1610, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 905-910, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 860-865, इंदौर पाम 888, मुंबई सोया रिफाइंड 910, सोया डीगम 840, मुंबई पाम तेल 825, राजकोट तेलिया 2500, गुजरात लूज 1550, कपास्या तेल इंदौर 840 रुपये।

प्लांट खरीदी भाव – सोयाबीन प्रकाश 4960, एमएस साल्वेक्स 4950, खंडवा ऑयल 4950, प्रेस्ट्रीज 4950, एमएस पोचर 4910, रुचि 4850, लक्ष्मी 4900, मित्तल 5050, सूर्या 4950, धीरेंद्र सोया 5010, नीमच प्रोटीन 5000, धानुका 5000, अंबिका कालापीपल 4950, अवी एग्रो 4900, सांवरिया 4900, केपी निवाड़ी 4875 रुपये प्रति क्विंटल।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1931, देवास 1932, उज्जैन 1931, खंडवा 1875, बुरहानपुर 18575, अकोला 2901 रुपये

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.