Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

जबलपुर, शहडोल में 7 दिसंबर को बारिश के आसार

30

भोपाल। तूफान मिचौंग अब कमजोर पड़ने के बाद तेलंगाना पर बना हुआ है। हरियाणा के आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इन दो मौसम प्रणालियों के अलावा हवा का रुख लगातार पूर्वी बना हुआ है। हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण पूरे प्रदेश में बादल छाए हुए हैं। गुरुवार को भी रीवा, शहडोल, जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।

शेष क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे, लेकिन बीच-बीच में धूप भी निकलेगी। इस वजह से दिन के तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी। रात के तापमान में कुछ कमी आ सकती है। उधर बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक सिवनी में नौ, मंडला में पांच, जबलपुर में 2.3, मलाजखंड में दो, उमरिया में दो एवं छिंदवाड़ा में 0.6 मिलीमीटर वर्षा हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक तूफान मिचौंग कमजोर पड़ने के बाद कम दबाव के क्षेत्र में परिविर्तत हो गया है। वर्तमान में यह उत्तर-पूर्वी तेलंगाना पर सक्रिय है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हरियाणा के पास भी एक चक्रवात बना है।

हवा का रुख पूर्वी बना हुआ है। नमी आने के कारण प्रदेश में बादल बने हुए हैं। साथ ही प्रदेश के पूर्वी क्षेत्र में कहीं-कहीं वर्षा भी हो रही है। शुक्ला के मुताबिक बादल एवं वातावरण में नमी रहने के कारण सुबह से समय कोहरा एवं धुंध भी छा रही है।

अभी इस तरह की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मिचौंग के पूरी तरह समाप्त होने के बाद धीरे-धीरे बादल छंटने लगेंगे। उधर 11 दिसंबर को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में पहुंचने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.