Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

धनतेरस के दिन इस कीड़े का दिखना होता है शुभ, धन के आगमन का है संकेत

63

इंदौर। हिंदू धर्म में दिवाली की तरह धनतेरस के पर्व का काफी महत्व है। ज्योतिष शास्त्र में इस त्योहार का खास महत्व है। इस दिन कुछ घटनाएं शुभ संकेत देती है। खासतौर पर इस दिन कनखजूरा दिखना कल्याणकारी होता है। तो आइए जानते हैं धनतेरस के दिन कनखजूरे का दिखना क्या संकेत देता है।

उत्तर-पूर्व दिशा में दिखे कनखजूरा

अगर किसी जातक को धनतेरस के दिन कनखजूरा दिखता है तो इसके अलग-अलग मतलब होते हैं। वास्तु शास्त्र में घर की उत्तर-पूर्व दिशा को पवित्र माना गया है। इस दिशा में भगवान का वास होता है। अगर धनतेरस के दिन इस स्थान पर कनखजूरा दिख जाए, तो यह शुभ संकेत है। इस स्थान पर कनखजूरे का दिखना धन आगमन का संकेत है। यदि आपने ईशान कोण में मंदिर रखा है। वहीं, आपको घर के मंदिर के पास कनखजूरा दिखाई दे तो यह देवी लक्ष्मी के प्रसन्न होने का संकेत है।

किचन में दिख जाएं कनखजूरा

पूर्व और दक्षिण दिशा के मध्य में जो स्थान होता है उसे आग्नेय कोण कहते है। इस स्थान के स्वामी अग्नि हैं। यह स्थान बहुत गर्म होता है। इस स्थान पर सूरज की किरणें देर से पहुंचती है। इस दिशा में मंदिर नहीं रखना चाहिए। इस दिशा में किचन होने अच्छा होता है। रसोईघर में कनखजूरों का निकलना आम है। अगर आपको इस दिशा में कनखजूरा दिखे तो यह शुभ संकेत है। ऐसा होने पर रुका हुआ पैसा प्राप्त होता है।

एक साथ दो कनखजूरे दिखना

एक साथ दो कनखजूरे दिखने का अर्थ है कि देवी लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का घर में वास है। इस स्थिति में जातक को धन की कमी नहीं होती है। धनतेरस के दिन कनखजूरा घर के अंतर प्रवेश करता नजर आए तो ये देवी लक्ष्मी के आगमन को संकेत है। वहीं, इस दिन कनखजूरा पैसों पर चढ़ जाए को इसे बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा होने से धन कमाने के नए मौके मिलते हैं।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.