Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लुधियाना नगर निगम कमिश्नर ने की जनगणना 2027 की तैयारियों की समीक्षा, 16 से 30 नवंबर तक होगी स्व-गणना लुधियाना में 16 नवंबर तक बंद रहेगा हरनाम नगर रेलवे फाटक, मिड्डा चौक के पास मरम्मत कार्य के चलते रूट ... लुधियाना में वोटर लिस्ट का प्रारंभिक प्रकाशन: ड्राफ्ट मतदाता सूची में कुल 23.44 लाख वोटर दर्ज, जानें... लुधियाना में नगर निगम का बड़ा एक्शन: नियमों को ताक पर रखकर बनाए जा रहे 11 अवैध निर्माण किए ध्वस्त, ए... राहुल गांधी का बड़ा दावा: कहा— मेरे फोन में मौजूद हैं सबूत, प्रधानमंत्री मुझसे आमने-सामने बहस करें भोपाल के जनता क्वार्टर्स में हंगामा: फ्लैट तोड़े जाने के डर से 6 महिलाओं ने खाया जहर, हमीदिया अस्पता... यमुना में मरी मछलियां डालने का आरोप: दिल्ली सरकार ने दिए एफआईआर के निर्देश, आप ने किया पलटवार रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, जानिए फिल्म के बजट, ओटीटी और सैटेलाइट राइट्स की प... छठ महापर्व 2026: अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, कहें— हैप्पी छठ पूजा फरीदाबाद मर्डर केस: कुत्ते की गंदगी और पार्किंग विवाद से शुरू हुई थी खौफनाक रंजिश, आरोपी मोनू शर्मा ...

सिवनी में कुएं में डूबने से पिता और बेटा – बेटी की हुई मौत, ग्रामवासियों ने नम आंखों से दी विदाई

43

सिवनी। जिले के थाना धूमा क्षेत्र अंतर्गत धपारा गांव में खेत के कुएं में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह तीनों अपने खेत में फसल में दवाई डालने गए हुए थे और इसी दौरान कुएं से पानी निकालने के दौरान अर्पित को कुएं में गिरते देख उसे बचाने के लिए पिता और पुत्री भी कुएं में उतरे जिससे पिता और पुत्री भी कुएं में डूब गए जिनकी मोके पर ही मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से मृतकों के शव को कड़ी मशक्कत कर निकाल लिया गया।

जहां पंचनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया है। वहीं एक ही परिवार के पिता पुत्र और पुत्री यानी तीन लोगों की मौत होने से गांव में मातम छा गया है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ के साथ फग्गनसिंह कुलस्ते ने भी दुःख जताते हुए सरकार से सहायता राशि प्रदान की बात सोशल मीडिया के माध्यम से की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.