Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री आवास पर प्रधानमंत्री मोदी की डिनर डिप्लोमेसी, मंत्रियों के साथ साझा किए पुराने अनुभव जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में भूकंप के झटकों से सहमी धरती, 11 घंटे के भीतर महसूस किए गए चार झटके तिरुपरंकुंद्रम मंदिर दीपम विवाद: HR&CE विभाग ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया जवाब अनंतनाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात ड्रग तस्कर की 13.05 करोड़ की संपत्ति कुर्क बिहार के अररिया में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात, कार सवार मुंशी की गोली मारकर निर्मम हत्या नोएडा में पुलिस की बड़ी लापरवाही, डीसीपी सेंट्रल ने छह पुलिसकर्मियों को किया निलंबित पंजाब के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लॉन्च की ‘पंजाब दा करोड़पति’ क्विज प्रत... अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत का ऐतिहासिक रोमांचक मुकाबला, पाकिस्तान को मात देकर जीता खिता... सपने में छठ पूजा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार क्या है इसका रहस्य? कोटा संभाग के सरकारी अस्पतालों में प्रसूताओं की लगातार हो रही मौतों से चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभी...

सिवनी में कुएं में डूबने से पिता और बेटा – बेटी की हुई मौत, ग्रामवासियों ने नम आंखों से दी विदाई

45

सिवनी। जिले के थाना धूमा क्षेत्र अंतर्गत धपारा गांव में खेत के कुएं में डूबने से तीन लोगों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह तीनों अपने खेत में फसल में दवाई डालने गए हुए थे और इसी दौरान कुएं से पानी निकालने के दौरान अर्पित को कुएं में गिरते देख उसे बचाने के लिए पिता और पुत्री भी कुएं में उतरे जिससे पिता और पुत्री भी कुएं में डूब गए जिनकी मोके पर ही मौत हो गई है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कुएं से मृतकों के शव को कड़ी मशक्कत कर निकाल लिया गया।

जहां पंचनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया है। वहीं एक ही परिवार के पिता पुत्र और पुत्री यानी तीन लोगों की मौत होने से गांव में मातम छा गया है। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कमलनाथ के साथ फग्गनसिंह कुलस्ते ने भी दुःख जताते हुए सरकार से सहायता राशि प्रदान की बात सोशल मीडिया के माध्यम से की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.