Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

कौन होगा मध्यप्रदेश का अगला मुखिया? दिल्ली में लगातार हो रहा मंथन, इस नाम पर लग सकती है मुहर

36

भोपाल। मध्यप्रदेश समेत 5 राज्यों के चुनाव पूर्ण रूप से संपन्न हो चुके हैं। मप्र, छग और राजस्थान में बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है लेकिन तीनों राज्यों में सीएम चेहरे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। हालांकि तीनों राज्यों के सीएम चेहरे को लेकर लगातार मंथन चल रहा है। इस बीच ऐसा माना जा रहा है कि आज एमपी में सीएम चेहरे पर मुहर लग सकती है। सीएम फेस को लेकर प्रदेश के बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व से भी मुलाकात की है।

सीएम के लिए इन नेताओं पर सस्पेंस

: बता दें कि मध्य प्रदेश में नए सीएम की रेस में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद सिंह पटेल, पार्टी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का नाम शामिल है। वहीं, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पूरे चुनाव अभियान के दौरान ताबड़तोड़ रैलियां और रोड किए। लोगों के बीच पहुंचे और अपनी सॉफ्ट छवि का फायदा उठाया।

अब जब सीएम पद के लिए नेताओं को दौड़ लगाते और हाईकमान से संपर्क करने की खबरें आ रही हैं, तब शिवराज सिंह चौहान पूरी तरह ब्रेफ्रिक-से देखे जा रहे हैं। तो वहीं वीडी शर्मा और प्रहलाद पटेल अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात कर चुके हैं। मंगलवार को देर रात तक पीएम आवास में शीर्ष नेताओं का मंथन चला है। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा है कि अलग-अलग राज्यो में बीजेपी सीएम के चेहरे को लेकर आज डिसीजन क्लियर कर सकती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.