Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

लगातार खराब मौसम से फसलों पर लगने लगी बीमारियां, इल्लियों का प्रकोप भी बढ़ा

42

हरदा। लगातार मौसम खराब रहने से चना व गेहूं फसलों पर बीमारियां पनप रही हैं। ऐसे में अब अब बारिश हुई तो चना फसल पूरी तरह से तबाह हो सकती है। इसके अलावा गेहूं फसल में भी इल्लियों का प्रकोप देखा जा रहा है। बादल के साथ बारिश होने से किसानों की चिंता बढ़ा गई है। क्योंकि किसानों के खेतों पर इन दिनों चना व गेहूं फसल शुरुआती अवस्था में है। यदि अब बारिश हुई तो फसल काफी प्रभावित होगी।

किसानों ने बताया कि पिछले करीब पंद्रह दिनों से मौसम खराब बना हुआ है। हालांकि दो दिनों से बारिश नहीं हो रही है। दलहन फसल पर खतरा अधिक दिख रहा है। कीट प्रकोप की आशंका बनी हुई है ऐसे में इस साल फसल कमजोर दिख रही है। इस साल रबी सीजन किसानों के लिए घातक साबित हो रहा है। क्योंकि रुक रुक कर हो रही मावठे की बारिश से खासकर दलहनी फसलों पर इसका असर दिखाई दे रहा है। पखवाड़े भर में खराब मौसम का दौर जारी है, जो दलहन तिलहन फसल मूंग, तिवरा, सरसों समेत अन्य फसल के लिए काफी नुकसानदायक है।

तीन डिग्री गिरा तापमान

लगातार बादल छाने और कोहरा गिरने से तापमान में गिर रहा है। मौसम खराब होने के बाद से अधिकतम तापमान करीब तीन डिग्री तक गिर गया है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश और बादल वाले मौसम से तापमान का पारा तीन डिग्री नीचे गिर गया है। वहीं शाम को बादल वाले मौसम की वजह से ठिठुरन वाला मौसम बन गया।

दलहनी और गेहूं फसल बचाव के लिए यह करें उपाय

कृषि विज्ञान केंद्र हरदा में पदस्थ डा ओपी भारती ने कहा कि कोहरा छाए रहने से चना और अरहर सहित सभी दलहनी फसलों पर इल्लियां आ सकती है। बचान के लिए किसान फसलों की सतत निगरानी करें। छोटी इल्ली दिखाई देती है तो इमामेक्टिन 5 प्रतिशत को 800 ग्राम प्रति एकड़ के हिसाब से छिड़काव करना है। मुख्य रूप से खेत में प्रति एकड़ बीस से पच्चीस टी आकार की खूटियां लगाए ताकि उन पर पक्षी बैठकर भोजन के रूप में इल्लियों को खा सकें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.