Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

टी20 विश्व कप से पहले भारत के तीसरे स्पिन विकल्प बनकर उभरे रवि बिश्नोई

41

बेंगलुरू : रवि बिश्नोई को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिए जब भारतीय टीम में चुना गया तो यह स्पष्ट संकेत था कि अगले साल टी20 विश्व कप के मद्देनजर वह टीम प्रबंधन की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा हैं।

भारत को विश्व कप से पहले छह टी20 खेलने हैं और समझा जाता है कि 23 वर्ष के बिश्नोई को युजवेंद्र चहल पर तरजीह मिलनी तय है। चहल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 श्रृंखला के लिये भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। चहल ने इस साल नौ टी20 मैचों में नौ विकेट लिये जबकि बिश्नोई ने 11 मैचों में 18 विकेट चटकाए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में संपन्न श्रृंखला में बिश्नोई ‘प्लेयर आफ द सीरिज’ रहे जिन्होंने पांच मैचों में 9 विकेट लिए। विशाखापत्तनम में पहले मैच में चार ओवर में 54 रन देने के अलावा बिश्नोई ने बाकी मैचों में शानदार गेंदबाजी की।

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मैथ्यू वेड ने स्वीकार किया कि बल्लेबाजों की मददगार पिचों पर भी बिश्नोई को खेलना आसान नहीं था। उन्होंने कहा, ‘उनके स्पिनरों ने अच्छा प्रदर्शन किया। बिश्नोई ने खास तौर पर चारों मैचों में शानदार गेंदबाजी की। उसे खेलना आसान नहीं था।’ श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने जियो सिनेमा से कहा, ‘बिश्नोई दूसरे लेग स्पिनर से अलग है। वह तेज गेंद डालता है और गेंद को स्लाइड कराता है। मददगार विकेटों पर उसे खेलना काफी कठिन है।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.