Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rajya Sabha Election: 'BJP के कई विधायक संपर्क में', अखिलेश यादव का बड़ा दावा; धनराज नथवानी की उम्मी... Israel Flight Hijack Scare: कॉकपिट में भिड़े दोनों पायलट, एक विमान क्रैश कराने पर अड़ा; फ्लाईदुबई फ्... INDIA Alliance Meeting: CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का बड़ा मोर्चा, 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... NGT Hearing on Bhopal Lakes: पेड़ों को केमिकल से सुखाने पर भी कार्रवाई, 15 अक्टूबर को होगी मामले की ... Samajwadi Party Candidates: जानिए कौन हैं धनराज परिमल नथवानी जिन्हें अखिलेश यादव ने दिया राज्यसभा का... Chhattisgarh Road Accident Update: भीषण सड़क हादसे के बाद एनएच पर लगे जाम के हालात, मृतकों की शिनाख्... Ramanujganj Idol Makers News: पुश्तैनी कारोबार से जुड़े मूर्तिकार रंजीत और दीपांकर बोले- लागत निकलना... Bhilai Steel Plant Iron Theft Case: बीएसपी लोहा चोरी मामले में सीबीआई की आधिकारिक एंट्री, दुर्ग-भिला... Korba Murder News: जमीन के बंटवारे के विवाद में भतीजे ने की 85 साल के चाचा की हत्या, मध्य प्रदेश के ... Solid Waste Rules Raipur News: अब चार श्रेणियों में अलग करना होगा कचरा, नियम तोड़ने पर लगेगा पर्यावर...

MP Election Result 2023: बगावत के कांटों के बाद भी नीना वर्मा ने धार में लगातार तीसरी बार खिलाया कमल

40

धार। जिले की सातों विधानसभा के नतीजे की स्थिति देखें तो वहां पर कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया, लेकिन धार की वर्तमान विधायक व भाजपा प्रत्याशी नीना विक्रम वर्मा ने तमाम विषम परिस्थितियों के बाद भी धार से लगातार तीसरी बार कमल खिलाया है। जबकि उन्हीं के पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव यादव ने बगावत करते हुए पार्टी को विषम हालात में डाल दिया था।

वर्मा के लिए बहुत कांटे भरी राह तैयार कर दी थी। इसके बावजूद जनता ने भाजपा का साथ दिया है। धार, पीथमपुर शहर सहित पूरे विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का साथ दिया है और कमल खिला दिया। पिछले डेढ़ दशक से लगातार जो विकास किए जा रहे हैं, यह उसकी भी जीत है। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर से लेकर जिलेभर की लाड़ली बहनों ने भी यहां पर अपना भरोसा भाजपा के साथ बनाए रखा।

विनिंग फैक्टर

  • भाजपा की मौजूदा विधायक नीना वर्मा अपने पति व भाजपा के राष्ट्रीय नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा के मार्गदर्शन में सतत दो दशकों से काम कर रही हैं। उनकी राजनीति में सक्रियता के साथ-साथ उनके द्वारा बड़ी विकास योजनाओं की स्वीकृति जीत का कारण बनी है। चाहे वह मेडिकल कॉलेज से लेकर बड़ी योजनाओं की स्वीकृति हाे। इसके लिए लगातार मुख्यमंत्री से संपर्क में रहना। इस तरह की कार्यशैली के कारण नीना वर्मा की जीत हुई है।
  • वहीं शहरी मतदाताओं ने उनका विशेष रूप से साथ दिया है, जबकि इस चुनाव में उनकी मुसीबत अपनी ही पार्टी के नेताओं ने खड़ी की थी। लेकिन विक्रम वर्मा द्वारा खुद मैदानी स्तर पर चुनावी कमान संभाली गई और उनके नेतृत्व के साथ-साथ नीना वर्मा और उनकी समर्पित टीम ने लगातार काम किया।
  • कांग्रेस को इस बात की उम्मीद थी कि वह भाजपा की बगावत का बड़ा फायदा ले पाएंगे। जिस तरह से नीना वर्मा की जीत का अंतर सामने आया है, उससे यह लगा है कि लोगों ने भाजपा का साथ दिया है और इसमें किसी भी तरह की कोई बगावत और अन्य परिस्थितियों ने उन्हें कमजोर नहीं किया ।

ईमानदारी और विकास की जीत

अपनी जीत का श्रेय राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व को देती हूं। भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जो सत्ता में विकास को लेकर ईमानदारी से कार्य करती है। इस ईमानदारी और विकास की यह जीत है। मेरे पति राष्ट्रीय नेता विक्रम वर्मा का कुशल मार्गदर्शन और उनकी साख को लेकर लोग समर्पित हैं। यह भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ हर उस कार्यकर्ता की जीत है, जिसने चुनाव में समर्पित भाव से विषम परिस्थितियों में काम किया है। – नीना विक्रम वर्मा, भाजपा विजयी उम्मीदवार, धार

मैदानी स्तर पर काम करती रहूंगी

कांग्रेस की रीति-नीति हमेशा बेहतर रही है। इस नीति के अनुसार ही हम चुनाव लड़े। निश्चित रूप से यहां पर हमने बेहतर कार्य किए थे। भाजपा की योजनाओं के लुभावने वादे में लोग आए हैं। आगामी दिनों में इनकी पोल खुलना है। मतदाताओं ने हमें सहयोग किया। मैं मैदानी स्तर पर मदद के लिए सदैव पार्टी के लिए कार्य करती रहूंगी। – प्रभा देवी गौतम, कांग्रेस उम्मीदवार, धार

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.