Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

Crypto Trading और शेयर इन्वेस्टमेंट करने वालों के लोगों के लिए Shocking खबर, जरा संभल कर…

44

ऑनलाइन पार्ट टाइम नौकरी, क्रिप्टो ट्पेडिंग और शेयर इन्वैस्टमैंट पर शहर की महिला समेत 3 लोगों से 42 लाख रुपए की ठगी हो गई। ठगों ने वारदात को अंजाम देने के लिए 30 प्रतिशत मुनाफा होने का झांसा दिया था। पैसे इंवैस्ट करवाने के बाद अकाऊंट बंद कर दिया। ठगी का अहसास होने पर सैक्टर-11 निवासी स्निग्धा रेड्डी, मनीमाजरा के विकास शर्मा और सैक्टर-15 निवासी राजेश कुमार शर्मा की शिकायत पर साइबर सेल ने मामला दर्ज किया।

क्रिप्टो ट्रैडिक के नाम पर 20.88 लाख ठगे
मनीमाजरा निवासी विकास शर्मा ने पुलिस को बताया कि 4 सिंतबर 2024, को व्हाट्सएप नंबर से पार्ट टाइम सर्वे के काम की पेशकश मिली थी। वह झांसे में आकर जुड़ गया। ठगों ने टैलीग्राम के जरिए निवेश करवाना शुरू किया और शुरू में मुनाफा दिखाकर विश्वास दिलाया। 3 महीने में विकास ने 20, 88, 256 ट्रांसफर कर दिए। जब उसने पैसे निकाले की कोशिश की तो बहाने बनाए जाने लगे। पुलिस के मुताबिक आरोपी कई टैलीग्राम आई.डी. और फर्जी ट्रडिंग पोर्टल चलाते थे और पैसे जमा न करवाने पर उन्हें जान से मारने की धमकी देने लगे।

शेयर में पैसे इंवैस्ट के नाम पर 10.99 लाख ठगे
सैक्टर-15 निवासी राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जिसका नाम ‘जीओजीत’ बताया गया। इस ग्रुप में जुड़े लोगों ने राजेश को कहा कि शेयर ट्रैडिंग में पैसा  लगाकर बड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है। शुरूआत में थोड़ा मुनाफा दिखाकर भरोसा जीता और फिर 10, 99520 ऑनलाइन ट्रांसफर करवा लिए, लेकिन जैसे ही पैसे की मांग की, उन्हें ब्लॉक कर दिया गया। अब राजेश ने साइबर सैल में शिकायतक दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.