Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

बैरागढ़ में स्टाप पर खड़े नहीं हो रहे वाहन, स्टेशन रोड पर बना दिया अवैध मैजिक स्टापेज

20
भोपाल । संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक बढ़ रहा है। यहां पर कुछ यात्री ट्रेनों के स्टापेज प्रस्तावित हैं। इसके बावजूद स्टेशन तक पहुंचने वाले मार्ग चौड़े करने के प्रस्ताव पर अमल नहीं हो पा रहा है। जहां-तहां खड़े होने वाले मैजिक वाहनों के कारण पहले से छोटे मार्ग और छोटे होते जा रहे हैं।

मैजिक वाहनों का स्टाप बनाना हुआ निरर्थक

नगर निगम ने बीआरटीएस मार्ग निर्माण के समय मेन रोड को चौड़ा किया था। उस समय मेन रोड पर मिनी बसों एवं मैजिक के लिए बने पुराने बस स्टाप भी हटा दिए गए थे। कुछ समय बाद मिनी बसों का चलन ही बंद हो गया। नगर निगम ने शिव मंदिर गोल चक्रा के पास मैजिक वाहनों के लिए स्टापेज बना दिया। लेकिन इस व्यवस्था का पालन कुछ ही समय तक हो सका। अब तो मैजिक वाहन स्टेशन रोड के प्रवेश मार्ग पर ही खड़े होने लगे हैं, इस कारण यहां से स्टेशन की ओर जाने वाले निजी वाहनों को बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार ट्रेन आने के बाद एक साथ स्टेशन से सवारियों को लेकर आटो एवं निजी वाहन निकलते हैं। इससे जाम की स्थिति निर्मित हो जाती है। इसका मुख्य कारण मैजिक वाहनों का अवैध स्टाप है। यदि यह वाहन कुछ ही दूरी पर तय स्टाप पर खड़े होने लगें, तो व्यवस्था में सुधार हो सकता है।

दूसरा मार्ग बनने से मिलेगी राहत

स्टेशन तक पहुंचने के लिए फाटक रोड से दूसरा मार्ग भी बनाने का प्रस्ताव है। यह मार्ग फिलहाल कच्चा है। ओवरब्रिज का काम पूरा होने के बाद इस पर सीमेंट कांक्रीट या डामरीकरण करने का प्रस्ताव है। यह मार्ग बनने के बाद नागरिकों को राहत मिलेगी। रेल सुविधा संघर्ष समिति के अध्यक्ष परसराम आसनानी का कहना है कि नगर निगम को वर्तमान रेलवे स्टेशन मार्ग पर वाहनों का अवैध स्टापेज हटा देना चाहिए। मार्ग को चौड़ा कर दिया जाए तो यात्रियों को सुविधा होगी। समिति इस संबंध में रेलवे एवं नगर निगम अधिकारियों से मुलाकात करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.